एक्सप्लोरर

Rajasthan: गहलोत सरकार की 7 नए जिले, 3 संभाग बनाने की तैयारी, विधायकों ने कहा - 'स्वागत है'

Rajasthan News: सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. रामलुभाया की कमेटी द्वारा राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद से इस बात की चर्चा है कि प्रदेश में 7 नए जिले और तीन संभाग बनाए जा सकते हैं.

Rajasthan New District List: राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले ही नए जिलों की मांग ने तूल पकड़ ली है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में 7 जिले और 3 सम्भाग बनाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, पिछले कई दिनों से नए जिलों के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कल से रामलुभाया कमेटी द्वारा सरकार को रिपोर्ट सौंपने की बात भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि राज्य सरकार ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ और फलौदी को जिले बनाने की घोषणा कर सकती है. 

सीकर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ को सम्भाग मुख्यालय और कोटा में प्रदेश की तीसरी पुलिस कमिश्नरेट बनाई जाने की चर्चा है. कोटा में विकास प्राधिकरण बनाने की बात सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दूसरी तरफ कोटपूतली का इस लिस्ट में नाम नहीं है.  

मोदी और आक्या ने किया स्वागत
नीमका थाना के विधायक सुरेश मोदी ने बताया कि नीमका थाना जिला बनने की सभी बिंदु को पूरा करता है. इसलिए नीमका थाना को जिला बनाया जाना स्वागत योग्य है. हमने इसके लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी. सीएम ने कुछ कहा तो नहीं था लेकिन उनके बॉडी लैंग्वेज से लगा था कि जिला मिल जायेगा. वहीं, चित्तौड़गढ़ को सम्भाग मुख्यालय की जानकारी पर चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा अगर ऐसा होता है तो हमारे लिए इससे बड़ी बात क्या होगी. 

ये हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा 

1.  जयपुर सम्भाग- जयपुर सम्भाग में जिला जयपुर, दौसा, अलवर के साथ नये जिले भिवाड़ी को शामिल किया जायेगा.
2.  सीकर सम्भाग- जयपुर सम्भाग से जिला सीकर, झुन्झुनू और बीकानेर सम्भाग से जिला चूरू को शामिल कर नये जिले नीम का थाना को मिलाकर कर सीकर को संभाग बनाया जा सकता है.
3.  बीकानेर सम्भाग- बीकानेर सम्भाग में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ जिले यथावत रहेंगे और नये जिले सुजानगढ को शामिल हो सकता है.
4.  जोधपुर सम्भाग- जोधपुर सम्भाग में जिला जोधपुर और पाली यथावत रहेंगे. भौगोलिक स्थिति और समानता के कारण अजमेर सम्भाग से नागौर जिले को जोधपुर में शामिल किया जायेगा और नये जिले फलौदी को जोधपुर सम्भाग में शामिल किया जायेगा.
5.  बाड़मेर सम्भाग- जोधपुर सम्भाग से जिला  बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर के साथ नये जिले बालोतरा को शामिल कर बाड़मेर नया सम्भाग बनाया जायेगा.
6. अजमेर सम्भाग- अजमेर सम्भाग में अजमेर और टोंक जिलों के साथ नये जिले ब्यावर और कुचामन सिटी को शामिल किया जायेगा.
7.  चितौड़गढ सम्भाग- उदयपुर सम्भाग से चितौड़गढ, प्रतापगढ तथा बांसवाड़ा जिला और अजमेर सम्भाग से भीलवाड़ा को मिलाकर चितौड़गढ को नया सम्भाग मुख्यालय बनाया जा सकता है.
8.  उदयपुर सम्भाग- उदयपुर सम्भाग में उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमन्द जिले रहेंगे और भौगोलिक स्थिति, दूरी को देखते हुए जोधपुर सम्भाग से सिरोही जिले को उदयपुर सम्भाग में शामिल हो सकता है.
9.  कोटा सम्भाग- कोटा सम्भाग यथावत रहेगा. इसमें पूर्व की भांति कोटा, बून्दी, झालावाड़ और बारां जिले रहेंगे. लेकिन कोटा सम्भाग में प्रदेश की तीसरी पुलिस कमिश्नरेट बनाये जाने की बात है. सम्भाग मुख्यालय को विकास प्राधिकरण भी मिल सकेगा.
10. भरतपुर सम्भाग- भरतपुर सम्भाग भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिले के साथ रहने की चर्चा है.


यह भी पढ़ें: Kota-Bundi: संसद के बारे में जानने और देखने का मौका, क्यों हजारों बच्चे ले रहे इस प्रतियोगिता में भाग?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget