एक्सप्लोरर

उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम जोधपुर AIIMS अस्पताल से डिस्चार्ज, भेजा गया सेंट्रल जेल

Asaram News: कथावाचक आसाराम बापू रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. इलाज के लिए उन्हें जोधपुर स्थित एम्स में लाया गया था. उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया

Asaram Bapu Discharged From Jodhpur AIIMS: यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कथावाचक आसाराम को जोधपुर एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. आसाराम को एम्स अस्पताल से भारी सुरक्षा के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है. 

इससे पहले आसाराम को 7 दिनों का पैरोल मिलने के बाद रेप पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार (16 अगस्त) को सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. शाहजहांपुर की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता से आसाराम ने अपने जोधपुर स्थित आश्रम में साल 2013 में दुष्कर्म किया था.

पीड़िता के आरोप लगाने के बाद एक सितंबर 2013 को कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. साल 2018 में इस मामले में आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. अब जोधपुर हाईकोर्ट से इलाज के लिए पैरोल मिलने को लेकर पीड़िता के परिवार ने सवाल खड़े किए हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता ने अपने परिवार पर खतरा बताते हुए कहा कि उनके यहां जो पुलिस बल तैनात है, वह नाकाफी है और सुरक्षा को बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि जब आसाराम जेल के अंदर था तब यहां उसके मुकदमे के मुख्य गवाह 35 वर्षीय कृपाल सिंह की शाहजहांपुर के कैंट क्षेत्र में 10 जुलाई 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

वहीं, मुजफ्फरनगर में एक अन्य गवाह की गोली मार कर हत्या की गई थी. पीड़िता के पिता ने कहा कि वह और उनका परिवार आसाराम के पैरोल पर बाहर आने के बाद से काफी भयभीत है. उधर, शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को को बताया कि पीड़िता के घर पर पुलिस बल पहले से ही तैनात है.

इससे पहले इसी साल जून महीने में आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जेल अधिकारी उसे जेल डिस्पेंसरी ले गए, जहां उसका इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट हुआ था.

ये भी पढ़ें:

Udaipur News: उदयपुर चाकूबाजी के आरोपी के घर चला बुलडोजर, धमकी वाली चैट भी हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget