एक्सप्लोरर

Jaipur Crime Story: 'हरे कृष्ण मूवमेंट' से जुड़ा है अपनी ताई की हत्या का आरोपी अनुज, तीन घंटे में किए शव के टुकड़े

Rajasthan Crime News: पुलिस के मुताबिक अनुज शर्मा ने बीटेक की पढ़ाई की है. उसने एक साल प्राइवेट नौकरी भी की. इसके बाद वह पूरी तरह से 'हरे कृष्ण मूवमेंट' में जुड़ गया था और उसका मन कीर्तन में रम गया था.

जयपुर: विद्याधरनगर थाना क्षेत्र में अपनी सगी ताई की हत्या करने वाला 33 साल का अनुज शर्मा बेहद शातिर निकला. उसने 11 दिसंबर की रात साढ़े 10  से 11 बजे के बीच अपनी ताई की हत्या कर दी थी. इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने में लग गया था. वह घर से बाहर निकला और चाकू लेकर आया. लेकिन जब उससे कुछ नहीं हुआ तो मार्बल कटर लेकर आया. इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाया. इतना जघन्य अपराध करने के बाद भी अनुज के चेहरे शिकन और व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया. पुलिस भी उसके व्यवहार पर एक बार शक नहीं कर पाई. वो उसी का फायदा उठाना चाहता था.

पुलिस भी हैरान है कातिल के व्यवहार से

ताई की हत्या के मामले में पुलिस उपायुक्त उत्तर जयपुर परिस देशमुख ने कहा कि उन्होंने ऐसा मामला आज से पहले कभी नहीं देखा. ये बेहद दुखद और हतप्रभ करने वाला है. कोई 33 साल का युवा ऐसी घटना को अंजाम देकर कैसे शांत से अपने दैनिक कार्यों में लगा रह सकता है. उसे कोई फिक्र नहीं है. पुलिस के पास खुद आकर रिपोर्ट भी दर्ज कराता है. 

पुलिस ने बताया कि अनुज ने अपनी ताई के शव को उसी दिन करीब तीन घंटे में काट डाला था. उसी रात साढ़े तीन बजे से चार बजे सुबह के आसपास अनुज ताई के शव के टुकड़ों को बाल्टी और सूटकेस में रखकर अपनी वैगनआर कार से घर से 12-13 किमी दूर लेकर गया था. वहां उसने अलग-अलग जगह पर शरीर के टुकड़ों को फेंक दिया था. 

कितना पढ़ा-लिखा है अनुज शर्मा

पुलिस के मुताबिक अनुज शर्मा ने बीटेक की पढ़ाई की है. उसने एक साल प्राइवेट सेक्टर में नौकरी भी की. इसके बाद वह पूरी तरह से 'हरे कृष्ण मूवमेंट' में जुड़ गया था.उसका कीर्तन में मन लग गया था. घटना के दिन भी अनुज दिल्ली में कीर्तन में जाना चाह रहा था. लेकिन उसकी ताई ने वहां जाने से मना कर दिया. इसके बाद उसने यह कदम उठाया. उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि ताई ने उसे कीर्तन में जाने से टोक दिया था. इससे वो नाराज होकर इस हदतक चला गया.

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर में दिल्ली की श्रद्धा जैसा हत्याकांड, कैंसर पीड़ित ताई की हत्या के बाद शव मार्बल कटर से काटा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget