एक्सप्लोरर

Ajmer Urs 2023: ख्वाजा के आस्ताने पर पेश हुई सीएम गहलोत की चादर, मुल्क में भाईचारा कायम रखने का दिया पैगाम

Khwaja Moinuddin Chishti 811 Urs: सालाना उर्स के मौके पर ख्वाजा साहब के आस्ताने पर बुधवार को सीएम अशोक गहलोत की ओर से चादर पेश की गई. इस मौके पर उन्होंने देश में भाईचारे का भी पैगाम दिया.

Urs in Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti) के 811वें सालाना उर्स के मौके पर अजमेर (Ajmer) स्थित ख्वाजा साहब के आस्ताने पर बुधवार को चादर पेश की गई. राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली ने दरगाह में जियारत कर सीएम की चादर और अकीदत के फूल पेश किए. इस दौरान पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ और हाजी कय्यूम खान भी मौजूद रहे. सैय्यद वाहिद अंगारा चिश्ती ने चादर पेश करवाई. इसके बाद बुधवाली ने सीएम गहलोत का पैगाम पढ़कर सुनाया.

सीएम गहलोत ने भेजा यह पैगाम

मुख्यमंत्री ने अपने पैगाम में कहा कि हिन्दुस्तान की सरजमीं को हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज जैसे ओलियाओं ने हमेशा खुदाई खिदमत और रुहानी तालीमात से दुनिया को फैजयाब किया है. गरीब नवाज ने समाज के कमजोर, गरीब और बेसहारा लोगों की खिदमत करने, एक-दूसरे के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने, मुल्क की बेहबूदी और परवरदिगार की इबादत करने पर जोर दिया.

ख्वाजा गरीब नवाज जैसी अजीमुश्शान हस्ती के आस्ताने पर न सिर्फ हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के दूसरे मुल्कों से जायरीन उर्स के मौके पर अकीदत के साथ अपनी मन्नत लेकर तशरीफ लाते हैं. मुझे उम्मीद है कि उर्स मुबारक के मौके पर आने वाले तमाम जायरीन गरीब नवाज की रुहानी तालीमात हासिल कर अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे का पैगाम दूर-दूर तक फैलाएंगे. मुख्यमंत्री ने उर्स मुबारक के मौके पर यहां तशरीफ लाने वाले तमाम जायरीन का इस्तकबाल करते हुए उर्स की कामयाबी के लिए दुआ की.

सीएम पेश करेंगे सोनिया गांधी की चादर

मुख्यमंत्री गहलोत आगामी 27 जनवरी को अजमेर उर्स (Ajmer Urs 2023) में शिरकत करने पहुंचेंगे. इस मौके पर वे यहां ख्वाजा की मजार पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तरफ से भेजी गई चादर पेश करेंगे. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सीएम के दरगाह पहुंचने का कार्यक्रम है. उर्स के दौरान प्रशासन अलर्ट है. सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: चुनावी साल, OPS नहीं बन रहा ढाल, सरकारी कर्मचारी 1 मार्च से करेंगे हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget