एक्सप्लोरर

Ajmer Sharif Dargah: अजमेर दरगाह पहुंची NSG कमांडो की टीम, दरवाजों का लिया जायजा, चर्चाओं का माहौल गरम

Ajmer Sharif Dargah News: एनएसजी कमांडो हरीश काजला अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे. मीडिया को कवरेज से रोका गया. दरगाह के 10 दरवाजों का जायजा लिया.

अजमेर शरीफ दरगाह में गुरुवार (11 सितंबर) को अचानक एनएसजी कमांडो टीम पहुंची. जहां हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि  की दरगाह का जायज़ा लिया. होम मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाली नेशनल सिक्युरिटी गार्ड टीम ने दरगाह कमेटी के नुमाइंदों के साथ दरगाह के तमाम गेटों का जायज़ा लिया. दरगाह और ज़ायरीन की सिक्युरिटी के ऐतबार से हर पहलू पर एनएसजी कमांडो ने जांच पड़ताल की और दरगाह कमेटी ओहदेदारान से मालूमात हासिल की.

स्थानीय लोगों में जबरदस्त हलचल

एनएसजी के अजमेर दरगाह सर्वे से खासो ओ आम ज़ायरीन समेत स्थानीय लोगों मे जबरदस्त हलचल देखी गई. एनएसजी कमांडो हरीश काजला ने अपनी टीम के साथ दरगाह के झालरा मैदान, शाहज़ानि मस्जिद,अकबरी मस्जिद,बुलंद दरवाज़ा समेत दरगाह के 10 गेटों का सर्वे किया. इसी के साथ मुग़लिया दौर की तारीख़ी इमारतों की भी जानकारी हासिल की गई. 

सीआईडी के अफसर भी रहे मौजूद

इस मौके पर दरगाह कमेटी स्टॉफ समेत दरगाह नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान, असिस्टेंट नाज़िम मोहम्मद आदिल  और दरगाह थाना पुलिस जाप्ता समेत सीआईडी, आईबी अफ़सरान भी मौजूद रहे. इस सर्वे के दौरान मीडिया को भी कवरेज से रोका गया. बताया जा रहा है कि दरगाह और ज़ायरीन की सिक्यूरिटी रीजन के सबब ये सर्वे किया गया. 

2007 में हुआ था बम धमाका

गौरतलब है कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में 11 अक्टूबर 2007 को एक बम धमाका भी हुआ था जिसमें 3 लोगो की मौत और 17 ज़ायरीन ज़ख़्मी हुए थे. इसके बाद दरगाह की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई और 58 सीसीटीवी कैमरे भी हिफाजती ऐतबार से लगाये हुए हैं.

सर्वे के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल गरम

दरगाह इंतजामात की ज़िम्मेदारी दरगाह कमेटी के जिम्मे है जो केंद्र सरकार के तहत आती है. यही वजह है कि एनएसजी कमांडो टीम सिक्योरिटी के ऐतबार से अजमेर दरगाह में सर्वे के लिए पहुंची. वहीं दूसरी ओर एनएसजी कमांडो टीम के सर्वे के बाद दरगाह इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget