एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2022: एक पैर पर 30 मिनट तक खड़े रहकर मोनिका कुमावत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानें कैसे हासिल किया मुकाम

Ajmer: इससे पहले मोनिका कुमावत ने 10 मिनट 58 सेकेंड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने कुमावत को प्रमाण पत्र भी जारी किया था.

Yoga Teacher Monika Kumawat Sets World Record:  इस भाग दौड़ और तनाव भरे माहौल में योग जीवन की जरूरत बन गया है. युवाओं में भी योग को सीखने और सिखाने का खासा सुझान देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको विश्व योगा दिवस पर मिलवाने जा रहे हैं कृष्णम योगास्थली की संस्थापिका मोनिका कुमावत से जिन्होंने गरुड़ासन में सबसे ज्यादा समय तक खड़े रहकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है.

एक साल की मेहनत लाई रंग

अजमेर के किशनगढ़ की रहने वाली मोनिका कुमावत कहती हैं कि वह शुरुआत में एक मिनट भी गरुड़ासन नहीं कर सकती थी, लेकिन फिर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एक साल तक रोजाना 1 घंटे तक कड़ी मेहनत की और सफलता पाई. मोनिका ने गरुड़ासन में सबसे ज्यादा 33 मिनट 12 सेकंड तक एक पैर पर खड़े होने का रिकॉर्ड बनाया है. बता दें कि इससे पहले वह सबसे तेज गचि से सूर्य नमस्कार करने का भी रिकॉर्ड बना चुकी हैं.

गरुड़ासन के फायदे
मोनिका बताती हैं कि गरुड़ासन करने से हाथ और पैरों में मजबूती आती है. शरीर संतुलित रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं. यह गठिया रोगियों के लिएएक रामबाण इलाज है. योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए मोनिका समय-समय पर योग का निशुल्क शिविर भी लगाती हैं. मोनिका ने बताया कि अब तक कृष्णम योगास्थली में बेसिक योगा क्लास होती थीं, लेकिन अब से यहां टीचर ट्रेनिंग कोर्स भी करवाए जाएंगे. कुमावत ने 10 मिनट 58 सेकेंड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने कुमावत को प्रमाण पत्र भी जारी किया था.

कोरोना पॉजिटिव हुईं तो ऑनलाइन सिखाया योग
मोनिका कुमावत कहती हैं कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई थी. इसके बावजूद उन्होंने 200 से ज्यादा कोरोना मरीजों को प्रतिदिन न केवल योग सिखाया बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया. मोनिका पिछले सात-आठ सालों से योग सिखा रही हैं. वह अलग-अलग राज्यों में जाकर भी योग की कक्षाएं लेती हैं.

यह भी पढ़ें:

Bundi Water Crisis: बूंदी में पानी की ना करें बर्बादी, आज भी बंद रहेगी सप्लाई, राइजिंग लाइन टूटी

Udaipur News: अब सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी कॉमिक्स, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget