एक्सप्लोरर

अजमेर: मस्जिद में घुस कर नकाबपोश बदमाशों ने कर दी मौलवी की हत्या, बच्चों से फोन लेकर भागे

Ajmer Murder Case: हत्या के दौरान मस्जिद में 6 बच्चे भी मौजूद थे. आरोपियों ने बच्चों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि इस बात की जानकारी किसी को न दें.

Ajmer Murder inside Mosque: अजमेर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने 30 वर्षीय मौलवी को मार मारकर उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी. यह वारदात शनिवार (27 अप्रैल) की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

मामला रामगंज थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कंचन नगर में बनी एक मस्जिद का है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वारदात शनिवार की देर रात करीब 2.00 हुई. कुछ नकाबपोश बदमाश देर रात में मस्जिद में घुसे और मौलवी मोहम्मद ताहिर को डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया. गंभीर चोटें आने से ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई. 

मौलवी की हत्या के दौरान मस्जिद में बच्चे भी मौजूद
बताया जा रहा है कि इस जघन्य हत्या के दौरान मस्जिद में 6 बच्चे भी मौजूद थे. आरोपियों ने बच्चों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि इस बात की जानकारी किसी को न दें. इतना ही नहीं, आरोपियों ने बच्चों से सारे मोबाइल फोन भी छीन लिए ताकि वे मदद के लिए किसी को बुला न सकें. इसके बाद आरोपी फरार हो गए.

बच्चों ने आरोपियों की शक्ल नहीं देखी, क्योंकि उनके चेहरे पर नकाब था. उनके भागने के बाद बच्चे मस्जिद से बाहर आए और चीख पुकार मचाई. उनके चिल्लाने से आसपास के लोग भी बाहर निकले और उन्हें हत्या की जानकारी हुई. इसके बाद तुरंत पुलिस को फोन किया गया.

बच्चों ने आसपास के लोगों को दी हत्या की जानकारी
बच्चों ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद ताहिर मस्जिद में बच्चों को तालीम देते थे. एसएचओ रामगंज रविंद्र सिंह ने जानाकरी दी कि ताहिर का परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है. उनकी हत्या की सूचना मिलते ही वह अजमेर रवाना हुए और ताहिर का शव उन्हें सौंपा गया. 

हत्या के कारण की जानकारी नहीं
एसएचओ ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. वहीं, अभी तक आरोपी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. हालांकि, जांच जारी है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कातिल कोटा में 4 महीने में सातवां सुसाइड! NEET एग्जाम से पहले एक और कोचिंग छात्र ने मौत को लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं'
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget