एक्सप्लोरर

Watch: अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा तफरी

Fire in Restaurant: आगजनी की घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. गनीमत रही कि हादसे में जनहानी नहीं हुई.

Rajasthan Fire News: राजस्थान के अजमेर शहर में आज (रविवार) बड़ा हादसा हो गया. रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. कुछ मिनट में आग एलजी के सिलेंडर तक पहुंची. देखते- देखते सिलेंडर में एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे. आसपास के दो और ढाबे भी आग की चपेट में आ गए. गनीमत रही कि भीषण आग और सिलेंडर ब्लास्ट के बावजूद जनहानि नहीं हुई. बता दें कि हादसा शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर हुआ.

सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पाकर क्लॉक टावर पुलिस मौके पर पहुंची. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी की घटना में तीन दुकानों के दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ. बाहर खड़ी बुलेट बाइक भी आग की चपेट में आ गई. आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बाजार में अफरा तफरी मच गई. दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को तुरंत हटा लिया गया. दुकानदार दुकान छोड़कर बाहर आ गए.

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद तेजी से भभकी आग

आपाधापी के माहौल में बाहर खड़ी बुलेट को नहीं हटाया जा सका. सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग तेजी से भभकने लगी. आग ने कुछ पलों में विकराल रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से भी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मचारियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आगजनी की घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. रेलवे स्टेशन के सामने की ओर दो दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट और भोजनालय हैं. कुछ दूरी पर अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह है. रोज हजारों लोग दरगाह की जियारत के लिए आते हैं. जायरीन की इलाके में भारी भीड़ उमड़ती है. रेलवे स्टेशन के सामने से दरगाह जाने का भी रास्ता है.

Rajasthan: पार्क में मॉर्निंग वॉक के बीच लोगों से मिले CM भजनलाल शर्मा, गर्मी से बचने के दिए टिप्स!

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget