एक्सप्लोरर

Ajmer: फेमस होने के लिये बॉडी बिल्डर ने बीच हाईवे पर किया स्टंट, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

Ajmer Police: नेशनल हाईवे 8 पर नसीराबाद पुलिया के नजदीक साइन बोर्ड लगा है. इस साइन बोर्ड पर लटककर इस युवक ने स्टंट किया था. आरोपी नोरत गुर्जर थड़ी पर चाय बेचता है.

Rajasthan News: अजमेर में बाइक पर कपल के रोमांस करने का वीडियो देशभर में वायरल होने के बाद अब एक और नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बॉडी बिल्डर हाईवे के बीचोबीच सड़क स्टंट करता दिख रहा है. फेमस होने के लिए उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

अजमेर के मदनगंज थाना प्रभारी नेमीचंद ने बताया कि नेशनल हाईवे 8 पर नसीराबाद पुलिया के नजदीक साइन बोर्ड लगा है. इस साइन बोर्ड पर लटककर एक युवक ने स्टंट किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिख रहे युवक की तलाश शुरू की. जांच के दौरान युवक की पहचान मदनगंज थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी पप्पूलाल गुर्जर के पुत्र 20 वर्षीय नोरत गुर्जर के रूप में हुई.

पुलिस ने युवक को हाईवे के साइन बोर्ड पर लटककर स्टंट करने, खुद की जान जोखिम में डालने, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आमजन को ऐसा कार्य करने के लिए प्रेरित करने और शांतिभंग करने का कृत्य करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

फेमस होने के लिये आरोपी ने ऐसा किया

मदनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नोरत गुर्जर थड़ी पर चाय बेचता है. उसे बॉडी बिल्डिंग का शौक है. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए पुशअप करते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट करता रहता है. एसएचओ ने बताया कि अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर पुलिस एक्टिव रहकर सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है. सड़क या अन्य स्थानों पर स्टंट करते हुए वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. सार्वजनिक रूप से इस तरह के घातक स्टंट करने और हथियारों के साथ वीडियो या पोस्ट करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Krishna Poonia Case: बढ़ सकती हैं कांग्रेस MLA कृष्णा पूनिया की मुश्किलें, आदेश के बावजूद नहीं लगाई CBI कोर्ट में हाजिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget