एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब और राजस्थान, छुट्टियां रद्द, स्कूल भी बंद

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब देशभर में हाई अलर्ट है, राजस्थान के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. कई जिलों में आपातकालीन स्थिति की तैयारी है.

Punjab-Rajasthan on High Alert: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद पंजाब और राजस्थान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं क्योंकि दोनों राज्य पड़ोसी देश के साथ सीमाओं को साझा करते हैं.

पंजाब पुलिस ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द की

पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर जबकि राजस्थान लगभग 1,070 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पंजाब पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जबकि राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. सूत्रों ने कहा कि राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है.

पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार रात को सैन्य हमले किए गए थे. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय के जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘प्रशासनिक कारणों’’ के मद्देनजर, पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां सात मई से रद्द कर दी गई है.

पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों बंद

आदेश में कहा गया है, ‘‘छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी पर प्रदान की जानी चाहिए.’’ बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों - फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरन तारन में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को कहा, ‘‘पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. इसलिए, किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. सीमा के पास के सभी जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है. मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पंजाब पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. किसी भी तरह के पाकिस्तानी हमले की स्थिति में उसका उचित जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस हर लड़ाई में सेना के साथ शामिल होगी.’’ राजस्थान में एहतियाती कदम के तहत चार सीमावर्ती जिलों - श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए निर्देश जारी 

अधिकारियों ने कहा कि इन चार जिलों के प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ते तनाव के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने कहा कि मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यू. आर. साहू ने भी संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें अपने संबंधित मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें -

Sofiya Qureshi: रानी लक्ष्मीबाई से रहा है कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार का नाता, जानें- क्या करते हैं उनके पति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget