एक्सप्लोरर

KOTA News : बहुमंजिला इमारतों से गिरकर छात्रों की मौत के बाद सख्त हुआ प्रशासन, 30 हॉस्टल मालिकों को नोटिस

Rajasthan News: अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के नेतृत्व में निगम का जाप्ता जब सर्वे के लिए जवाहर नगर व लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल का निरीक्षण करना पहुंचा तो हॉस्टल संचालकों और स्टाफ में हड़कंप मच गया.

Coaching City News: कोटा शहर में बन रही बहुमंजिला इमारतों, हॉस्टल, पीजी और अन्य बिल्डिंगों की नगर निगम के फायर अनुभाग ने जांच शुरू कर दी है.कई लोगों ने बिना अनुमति के ही एक के बाद एक मंजिल खड़ी कर दी.अवैध रूप से बनाई गई बिल्डिंगों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है.इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं. जिनको नोटिस जारी किया गया है, उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

कोटा उत्तर और दक्षिण नगर निगम के फायर अनुभाग ने आपदा प्रबंधन चेयरमैन योगेंद्र शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है. इसमें अनियमितता पाए जाने पर 30 हॉस्टल मालिकों को अंतिम सीज नोटिस जारी किया गया है.इनमे पूर्व में नोटिस जारी किए गए तीन हॉस्टल भी शामिल हैं. निगम प्रशासन ने सात दिवसीय नोटिस जारी कर हॉस्टल मालिकों को एनओसी नहीं लेने पर सीज की चेतावनी दी है.

छोटे भूखंड पर बिल्डिंग बडी की इजाजत नहीं 

कोचिंग हब कोटा के रिहायशी इलाकों में छोटे-छोटे आवासीय भूखंडों पर ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी कर व्यावसायिक रूप में काम लिया जा रहा है.इनमें हॉस्टल, मेस, रेस्टोरेंट, बार, रूप टॉप रेस्तंरा आदि चलाए जा रहे हैं.नियम विरुद्ध बनाए गए इन बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी उपकरण तक मौजूद नहीं हैं. जिनमें फायर सेफ्टी उपकरण लगे हैं, वो बंद हालत में हैं. इससे यहां कभी भी कोई भी बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है. 

अधिकतर बिल्डिंगों में बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल संचालित हैं.इनमें मेडिकल और NEET की तैयारी करने देश के कोने-कोने से आए बच्चे रहते हैं.निगम प्रशासन पूर्व में भी इन रिहायशी इलाकों में चल रहे हॉस्टलों का निरीक्षण कर मालिकों को नोटिस जारी कर चुका है. इसके बाद भी अधिकतर हॉस्टल मालिकों ने अब तक फायर एनओसी तक नहीं ली.इन इलाकों में अधिकतर हॉस्टल शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों,व्यापारी और जनप्रतिनिधियों के हॉस्टल हैं. ऐसे लोगों की पहुंच सीधे जयपुर तक होने से अधिकारी पर उन पर ऊंगली उठाने से कतराते हैं. हाल ही में जवाहर नगर और कुन्हाड़ी इलाके में बहुमंजिला इमारत से कोचिंग छात्रों की गिरकर हुई मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. कोचिंग छात्रों के हित में हॉस्टलों और बहुमंजिला इमारतों में अनियमितताओं के खिलाफ सख्ती कार्रवाई शुरू की गई है.

बिना परमिशन के 8 से 10 मंजिला बिल्डिंग खड़ी की
अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के नेतृत्व में निगम का जाप्ता जब सर्वे के लिए जवाहर नगर व लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल का निरीक्षण करना पहुंचा तो हॉस्टल संचालकों और स्टाफ में हड़कंप मच गया.इस टीम में शामिल अधिकारियों ने हॉस्टलों में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की. इस जांच में अधिकतर हॉस्टलों और बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी उपकरण तक नहीं मिले.रिहाइशी इलाकों में छोटे-छोटे भूखंडों पर लोगों ने बिना परमिशन के आठ-10 मंजिला इमारतें खड़ी कर रखी हैं. इन इमारतों में कोचिंग कर रहे छात्र रह रहे हैं. इन हॉस्टलों में मेस, रेस्टोरेंट,रूप टॉप रेस्तरां बार आदि चलाए जा रहे हैं. इन हॉस्टलों के पास फायर लाइसेंस, फूड लाइसेंस और ट्रेड लाइसेंस नहीं है. 

खाली कराएंगे हॉस्टल, सीज होंगे
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नोटिस की समयावधि पूरी होने पर संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं देने वालों के हॉस्टल खाली कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों को परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.गर्मी आने वाली है ऐसे में बिजली का लोड अधिक है, आग और अन्य दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सख्ती की जाएगी और अभियान को जारी रखा जाएगा.

निर्माणाधीन हॉस्टल का काम बंद कराया
कोटा उत्तर नगर निगम के लैंडमार्क सिटी में निरीक्षण के दौरान टीम बी ब्लॉक में पहुंची. वहां एक छोटे से भूखंड पर सात मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था. इस साइट पर मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट के काम करते पाए गए.यह देखकर निगम टीम ने बिल्डिंग का काम बंद करावाकर ठेकेदार को चेतावनी दी.जबकि प्लाट यूआईटी क्षेत्र में होने से हॉस्टल मालिक को परमिशन लेटर सहित यूआईटी के ऑफिस में बुलाया गया.अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास का कहना है कि नियमविरूद्ध पाए गए हॉस्टल, मेस, बिल्डिंग को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार नहीं पाए जाने वाले हॉस्टल और बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने बताया कि इस अभियान की पूरी जानकारी जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को भी दी जाएगी. उनके आदेश पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: रविवार को पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी, जानें- आपके शहर में क्या है फ्यूल के दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget