एक्सप्लोरर

राजस्थान बजट पर सामने आई AAP प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल का बयान, जानें क्या कहा?

Rajasthan AAP News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि सरकार बिजली सब्सिडी शुरू करेगी, लेकिन बीजेपी सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ दिया.

Rajasthan budget 2024: राजस्थान की सरकार ने बजट पेश किया है. जिस पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने भजन लाल सरकार पर जमकर निशाना साधा है. पालीवाल ने बताया कि राजस्थान की जनता को उम्मीद थी कि सरकार इस बजट में बिजली सब्सिडी शुरू करेगी, पेट्रोल डीजल सस्ता करेगी लेकिन जनता की उम्मीद को जनविरोधी बीजेपी सरकार ने तोड़ दिया.

पिछले बार बीजेपी ने 10 हजार स्कूल बंद किए थे. इस बार महज 50 नए स्कूल खोलने का वादा किया है. बीजेपी का शिक्षा विरोधी चेहरा सामने आ गया हैं.

इनपर होना चाहिए काम

राजस्थान पुलिस में 60,000 से ज्यादा पद खाली, अस्पतालों में डॉक्टर्स के 27% खाली , होम्योपैथी डॉक्टर्स के 50% खाली है. पशु चिकित्सकों के 70% खाली है. शिक्षा विभाग में 1.25 लाख पद, कई विभागों में 10 साल से भर्ती नहीं निकली है, जिसके कारण हरियाणा के बाद राजस्थान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हैं, लेकिन इस बजट ने रोजगार की उम्मीद में बैठे युवाओं को भी निराश किया हैं. राजस्थान की जनता में इस बजट को लेकर भारी आक्रोश है.

लोकसभा चुनाव का बदला लिया

प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव देव ने बताया कि बीजेपी सरकार ने पहले ही बजट में अपना जनविरोधी चेहरा दिखा दिया है. बीजेपी सरकार के बजट से युवा, महिला, किसान समेत हर वर्ग निराश और नाराज हैं. लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए बीजेपी जनविरोधी बजट लेकर आई है. आगामी उपचुनाव और निकाय चुनाव में राजस्थान की जनता बीजेपी को फिर सबक जरूर सिखायेगी.

इसे भी पढ़ें: भरतपुर में छात्र नेताओं का पानी टंकी पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP पर लगाये ये आरोप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget