एक्सप्लोरर

भरतपुर में छात्र नेताओं का पानी टंकी पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP पर लगाये ये आरोप

Bharatpur News: पानी की टंकी पर चढ़े छात्रों का कहना था कि बीजेपी ने सरकार बनने के बाद छात्रसंघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था. अब बीजेपी घोषणा पत्र में किये वादे की अनदेखी कर रही है.

Rajasthan News: भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में तीन छात्र नेताओं का पानी की टंकी पर घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला. छात्र नेता महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग पर अड़े थे. छात्रों के पानी टंकी पर चढ़ने की सूचना से हड़कंप मच गया. मथुरा गेट के थाना अधिकारी करन सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे. उन्होंने टंकी पर चढ़े छात्रों को समझाने की कोशिश की. छात्र नेता पानी की टंकी से उतरने को राजी नहीं हुए.

छात्रों का कहना था कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने का वादा किया था. अब बीजेपी सरकार की मंशा छात्रसंघ चुनाव कराने की नजर नहीं आ रही है. उन्होंने छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

बता दें कि वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी. टंकी पर चढ़े छात्र नेता रजत पूनिया ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले छात्रसंघ चुनाव को अस्थगित कर दिया था. बीजेपी ने सरकार में आने के बाद छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की घोषणा की थी. बीजेपी का मानना था कि छात्रसंघ चुनाव कराकर छात्र शक्ति को मजबूत किया जायेगा.


भरतपुर में छात्र नेताओं का पानी टंकी पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP पर लगाये ये आरोप

पानी की टंकी पर हाईवोल्टेज ड्रामा

अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार भी बन गई है. मुख्यमंत्री भी भरतपुर जिले के रहने वाले हैं. सरकार बनने के बाद बीजेपी युवाओं युवाओं को अब भूल चुकी है. छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव के लिए ठोस आश्वासन की मांग कर रहे थे. छात्र नेता राहुल उबार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है. कांग्रेस ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने का परिणाम देख लिया है. राजस्थान में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गयी है. राहुल उबार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं करने पर अब बीजेपी को नतीजा भुगतना पड़ेगा.


भरतपुर में छात्र नेताओं का पानी टंकी पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP पर लगाये ये आरोप

छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग

पानी टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा देर तक चलता रहा. तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर छात्र नेताओं को समझाइश दी. आश्वासन मिलने के बाद छात्रों को पानी टंकी से नीचे उतारा गया. पानी की टंकी पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकेश फौजदार, छात्र नेता राहुल उबार, विष्णु पहुंच गए. प्रशासन ने छात्रों से लिखित में मांग संबंधित आवेदन देने को कहा. लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद छात्रों को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया.

राजस्थान बजट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget