एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान चुनाव जीतने के लिए AAP ने बनाई खास रणनीति, संदीप पाठक ने बताया पूरा प्लान

Aam Aadmi Party in Rajasthan: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही सीएम गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाए.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. वहीं संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई और साथ ही साथ प्रदेश की कार्यकारणी भी तैयार हो गई. इसमें लोकसभा, जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण भी हुआ. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम प्रदेश स्तरीय संगठन बनाने का काम शुरू कर चुके हैं. आज राज्य, लोकसभा और जिला स्तरीय 231 कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ. 

पाठक ने बताया कि इसके बाद हम 15 दिनों बाद ब्लॉक स्तरीय संगठन का भी गठन करेंगे. उसके बाद सर्कल लेवल, गांव और वार्ड तक जाएंगे. ब्लॉक के बाद हम हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी बनाएंगे लेकिन हम बूथ लेवल का मैनेजमेंट और रणनीति को किसी से साझा नहीं करते. कुछ लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हमारा संगठन ऐसा भी बन सकता है. हम जमीनी स्तर पर काम करते हैं, इसीलिए होम वर्क करके एक साथ इतनी बड़ी कार्यकारिणी का गठन किया है.

कांग्रेस और बीजेपी पर बोला हमला 
राज्य सभा सांसद संदीप पाठक ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी कहती है कि हमारा संगठन सबसे मज़बूत है, BJP में पन्ना प्रमुख से लेकर के ऊपर तक का संगठन है, लेकिन इनके पन्ना प्रमुख केवल पन्नों पर ही रह गए हैं. वास्तविक रूप से संगठन में कोई दम नहीं है. जबकि कांग्रेस में कोई कैडर नहीं होता. कांग्रेस पार्टी की पहचान केवल एक-दो नेताओं तक सीमित होती है और वो भी आपस में लड़ते रहते हैं. इनकी लड़ाई से जनता तंग आ चुकी है. 

'अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे एक' 
वहीं पाठक ने कहा, "अशोक गहलोत को अपनी पार्टी के नेता ही स्वीकार नहीं करते, जबकि बीजेपी में वसुंधरा राजे अपना वर्चस्व खो रही हैं और लोग कहते हैं कि वसुंधरा और गहलोत आपस में मिले हुए हैं. वसुंधरा राजे का एक ही मकसद है कि गहलोत सरकार नहीं गिरनी चाहिए. इन दोनों की गठबंधन की राजनीति से जनता त्रस्त हो गई है, इसलिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी विकल्प के तौर पर राजस्थान में दोनों पार्टियों को चुनौती देगी." 

राइट टू हेल्थ बिल को लेकर रखा पक्ष 
राइट टू हेल्थ के बारे में संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पूरी राजनीति स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित है. दिल्ली में हमने स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रान्तिकारी काम किया है. हम राइट टू हेल्थ के पक्ष में हैं, लेकिन जो डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं उनके मुद्दों पर भी सरकार को विचार करना चाहिए. सरकार से हमारी मांग है कि ज्यादा से ज्यादा अस्पताल खोलें. हम ईमानदार राजनीति देना चाहते हैं, देश में अच्छे लोगों की कमी नहीं है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 500 रुपये में सिलेंडर, 100 यूनिट फ्री बिजली, बसों में आधा किराया, राजस्थान में आज से होने जा रहे ये पांच बड़े बदलाव

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget