एक्सप्लोरर

रणथंभौर में बाघ की मौत से हड़कंप, वन विभाग ने जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजे, सुरक्षा पर उठे सवाल

Rajasthan News: रणथंभौर में 12 साल के बाघ की मौत के बाद बाघों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. बाघ की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन वन विभाग ने ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं.

Ranthambore National Park: राजस्थान में जहां एक तरफ बाघों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. वहीं रणथंभौर में 12 साल के बाघ की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं. जिसपर अभी तक कोई खास वजह सामने नहीं आई है. दरअसल, दोपहर तीन बजे के करीब वन विभाग की टीम को बाघ टी-58 की डेडबॉडी हलूंदा गांव के पास मिली है.

जिसके बाद से वनविभाग में हलचल तेज है. उस समय तो यह कहा गया कि उसे हार्ट अटैक हुआ है. लेकिन, धीरे-धीरे इसकी कहानी बदलने लगी. बाद में उसके ब्लड सैंपल लिए गए और उसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. राजबाग वन-वे नाके पर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. दरअसल, बारिश में इनके पोचिंग (अवैध शिकार) का डर बना रहता है. इस मौत को उस नजरिये से भी देखा जा रहा है.

सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल

रणथंभौर में बाघों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं, लेकिन, जिस तरीके से बाघों की मौत हुई है उससे सवाल खड़े होने लगे हैं. 12 साल के बाघ टी-58 की मौत भी संदिग्ध मानी जा रही है. करीब एक साल पहले एक बाघ के करंट से मरने की जानकारी मिली थी. बाघिन के 2 शावकों की भी मौत इसी वन क्षेत्र में हो चुकी है. अब फिर सवाल के घेरे में वन विभाग आ गया है.

क्या है पूरी कहानी ?

12 साल के बाघ टी-58 की उम्र 12 साल बताई जा रही है. जो बाघिन टी-26 का बेटा है. अब तीन महीने के लिए रणथंभौर में आम लोगों के सफारी बंद है. रणथंभौर में कुल 10 जोन है. बड़ी संख्या में भारत से लोग यहां पर सफारी करने और बाघों को देखने के लिए आते हैं. अब इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग के सभी दावों पर सवाल उठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 'जालौर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल से मारपीट', रोते हुए ससुराल पक्ष पर लगाये आरोप

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget