एक्सप्लोरर

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में लिव इन में रह रहे युवक की छाती में घुसा चाकू, पार्टनर बोली- ‘तरबूज काटते वक्त’..

गुरुवार में 4 साल से लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. युवक की लिव इन पार्टनर का कहना है कि तरबूज काटते वक्त उसे छाती में चाकू लग गया था.

Haryana News:  हरियाणा के गुरुग्राम  में छाती में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की छाती में चाकू लगने के बाद उसे नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक चार साल से लिव इन पार्टनर के साथ रह रहा था. पुलिस ने शक के आधार पर युवक की लिव इन पार्टनर को डिटेन किया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

युवती का कहना तरबूज काटते हुए लगा चाकू
मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 थाना क्षेत्र का है. जहां 35 वर्षीय संदीप को छाती में चाकू लगने के बाद गुरुवार रात को नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के सूचना मिलने के बाद डीएलएफ फेज 3 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. संदीप की लिव इन पार्टनर ने पुलिस को बताया कि तरबूज काटते वक्त उसे छाती में चाकू लग गया, जिससे गंभीर घाव भी हो गया. जिसके बाद वो संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में लेकर आई.  

4 साल से लिवइन में रह रहा था संदीप
युवती ने बताया कि वो झड़ौदा कला दिल्ली की रहने वाली है और एसएसबी में सिपाही है. वो और संदीप पिछले 4 साल से डीएलएफ फेज 3 के S ब्लॉक में लिव इन में रह रहे थे. संदीप गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता था. संदीप के परिजनों का कहना है कि उन्हें गुरुवार रात ढाई बजे सूचना मिली थी कि संदीप की मौत हो चुकी है जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचे थे. 

लिवइन पार्टनर को लिया हिरासत में
एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि पुलिस को जांच के दौरान संदीप की लिवइन पार्टनर पर शक हुआ जिसके बाद उसे डिटेन कर लिया गया है. उसने पूछताछ के दौरान बताया है कि तरबूज़ काटने के दौरान संदीप को चाकू लगा था. जिससे उसकी छाती पर गहरा घाव हो गया. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: क्या जेजेपी से छुटकारा पाने के लिए बीजेपी बना रही है रणनीति? गठबंधन टूटने से भी बनी रहेगी सरकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget