एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: खटकड़ कला की महापंचायत से खाप नेताओं की केंद्र और पुलिस को दी चेतावनी, दिल्ली पहुंचने से रोका गया तो बिगड़..

खटकड़ कला की महापंचायत से खाप नेताओं ने दिल्ली पुलिस और केंद्र को चेतावनी दी है कि अगर 28 मई को नए संसद भवन के सामने होने वाली महिला महापंचायत में जाने से रोका गया था स्थिति बिगड़ सकती है.

Haryana News:  हरियाणा के जींद शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर खटकड़ कला गांव में गुरुवार को महापंचायत का आयोजन किया गया. इस महापंचायत में अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और कई अन्य पहलवान भी पहुंचे. इसके अलावा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और आसपास के गांवों के हजारों लोग महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे. अगर महिला पहलवानों को 28 मई को नए संसद भवन के सामने होने वाली महिला महापंचायत में जाने से रोका गया था स्थिति बिगड़ सकती है. 

केंद्र और दिल्ली पुलिस को दी चेतावनी
आपको बता दें कि पहलवानों ने 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करने का फैसला किया है. नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. पालम खाप के प्रमुख सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से रोका तो स्थिति बिगड़ सकती है. जिसके लिए खुद अधिकारी जिम्मेदार होंगे. क्योंकि जिस तरह न्याय पाने के लिए 31 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है. वैसे ही 28 मई को शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली में महिला महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. वीरेंद्र हुड्डा  ने कहा कि सभी किसान संघ 28 मई को खाप नेताओं और रैसलरों के साथ रहेंगे. अगर उन्होंने लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोका तो अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

‘शोषण के कारण तिल-तिल कर मर रही है’
खटकड़ कला गांव की महापंचायत में बोलते हुए महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि महिला खिलाड़ी अपने साथ हो रहे शोषण के कारण तिल-तिल कर मर रही हैं. विनेश फोगाट ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो एक दरिंदा है, जो महिला पहलवानों को नोंच-नोंच कर खा रहा है. शर्म व भय की वजह से महिला पहलवान अपने परिजनों को पूरी बात बता नहीं पाती और ना जाने कितनी ही पहलवान इस दरिंदे की वजह से पहलवानी छोड़ चुकी है.

यह भी पढे़ं: Haryana-Punjab Weather Today: नौतपा की शुरूआत बारिश-ओलों के साथ, नीचे गिरा पारा, 29 मई तक IMD ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget