एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक, 21 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, AQI लेवल में सुधार

Weather Update Today: हरियाणा में बारिश के बाद हल्की ठंड होने लगी है. वायु प्रदूषण के लेवल में भी सुधार आया है. बहादुरगढ़, फतेहाबाद, धारूहेड़ा को छोड़ दें तो अन्य शहरों में AQI लेवल 200 से कम है.

Haryana Weather Today:हरियाणा में बारिश के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब गुलाबी ठंड की एंट्री हुई है. वहीं बेमौसमी बारिश की वजह से किसानों को भी नुकसान हुआ है. कुछ जगहों पर धान की फसल गिरने से किसानों को नुकसान पहुंचा है.फसल गिरने से उनकी पकावट पर तो असर पड़ेगा ही साथ ही उत्पादन में भी कमी आना संभव है. इसके अलावा अभी किसानों को चना, सरसों और गेहूं की बिजाई की जानी उसके लिए किसानों को फायदा होगा. 

अब कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अब 21 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम खुश्क रहने वाला है. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी चलने वाली है. जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आने वाली है. वहीं 24 घंटे में हुई बारिश की अगर बात करें तो रोहतक में सबसे ज्यादा 19 एमएम बारिश दर्ज की गई. करनाल में 17 एमएम,मेवात में 15.5 एमएम, हिसार में 14 एमएम, यमुनानगर में 15.5 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पंचकूला जिले को छोड़ दें तो बाकि के जिलों में 10 एमएम कम ही बारिश हुई है. वहीं महेंद्रगढ़ जिले को छोड़कर बाकि के सभी जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 

21 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव आने वाला है. 21 अक्टूबर की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. जिसका प्रभाव प्रदेश में दिखाई देगा. जिसके प्रभाव से 21 से 23 अक्टूबर तक बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश छिटपुट बूंदाबादी की भी संभावना बन रही है. 

बारिश के बाद AQI लेवल में सुधार
हरियाणा में बारिश के बाद वायु प्रदूषण में भी सुधार देखा गया है. बहादुरगढ़, फतेहाबाद, धारूहेड़ा को छोड़कर प्रदेश के अन्य शहरों में AQI लेवल अभी 200 से कम ही दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, बोले- 'जो लोग सिस्टम को बदलने...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget