एक्सप्लोरर

WATCH: फरीदाबाद का रिश्वतखोर एसआई, रंगे हाथों पकड़ाया तो बचने के लिए खा गया रिश्वत के 4,000 रुपये

हरियाणा के फरीदाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां रिश्तखोर एसआई को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों पकड़ा तो उसने रिश्वत के पैसे मुंह में डकार लिए. पुलिस ने उसे उल्टी करवाकर बाहर निकाला.

Haryana News: आपने अलग-अलग रिश्तखोरों के मामले पहले पढ़ें होंगे. लेकिन आज जो हम आपकों बताने जा रहे है वो ऐसे रिश्वतखोर का मामला है. जिसे जब विजिलेंस की टीम पकड़ने गई तो वो रिश्वत के पैसे ही मुंह में डकार गया. ये रिश्वतखोर एक सब इंस्पेक्टर है और ये मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है.

दरअसल, फरीदाबाद के सेक्टर तीन निवासी शंभू यादव ने विजिलेंस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी. शंभू ने अपनी शिकायत में बताया था कि वो दूध की डेयरी चलाता है.उसने देशराज नाम के व्यक्ति को 40 हजार में एक भैंस बेची थी.देशराज ने उसे 30 हजार रुपये तो नकद दे दिए थे. लेकिन 10 हजार रुपये के लिए चक्कर कटवा रहा था. पैसे के लिए बार-बार जब उसने देशराज को कहा तो उसने परेशान होकर शंभू के पोते के खिलाफ ही भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया. इस मामले की जांच एसआई महेंद्रपाल कर रहा था तो उसने शंभू के पोते को केस से बाहर निकालने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी.

10 हजार में से 6 हजार रुपये तो वो शंभू से पहले ही ले चुका था और 4 हजार रुपये देने के लिए उसने फरीदाबाद सेक्टर-2 के कम्यूनिटी सेंटर बुलाया जहां वो अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था. शंभू यादव ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को कर दी जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने एसआई महेंद्रपाल को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. 

एसआई महेंद्रपाल को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
विजिलेंस की टीम जब छापेमारी करने गया तो एसआई महेंद्रपाल और उसका बेटा शादी समारोह में मौजूद थे. जब शंभू यादव ने एसआई महेंद्रपाल को 4 हजार रुपये दिए तो तुरन्त विजिलेंस टीम ने आरोपी एसआई को रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की. तो आरोपी वहां से भागने लगा. इस दौरान आरोपी एसआई महेंद्रपाल और उसका बेटा विजिलेंस की टीम से भिड़ गए. आरोपी एसआई ने सबूत मिटाने के लिए रिश्वत के पैसों को मुंह में डाल लिया. विजिलेंस टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे कर एसआई महेंद्रपाल के मुंह से वो पैसे निकलवाये और आरोपी एसआई महेंद्रपाल को विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई. विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: Haryana News: गुरुग्राम में बदमाशों ने चाकू की नोंक पर छीन ली वकील की मर्सिडीज कार, पुलिस ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget