एक्सप्लोरर

Haryana News: गुरुग्राम में बदमाशों ने चाकू की नोंक पर छीन ली वकील की मर्सिडीज कार, पुलिस ने शुरू की जांच

गुरुग्राम में चाकू की नोंक पर एक वकील से मर्सिडीज कार छीनने का मामला सामने आया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर-29 इलाके से बदमाशों द्वारा मर्सिडीज कार छीनने का मामला सामने आया है. तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक वकील की मर्सिडीज कार को छीन लिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जानकारी दी है.

गुरुग्राम के सेक्टर- 66 में रहने वाले वकील अनुज बेदी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके साथ वारदात बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर सेक्टर-29 इलाके में फायर स्टेशन और ऑडी शोरूम चौक के बीच हुई.

बेदी ने अपनी शिकायत में कहा, “मैं अपनी सफेद मर्सिडीज-सी220 (2014 मॉडल) कार में, सेक्टर-29 की एक शराब की दुकान से घर लौट रहा था. इस दौरान मैंने ऑडी शोरूम चौक के ठीक आगे एक सड़क किनारे अपनी कार रोकी और पेशाब करने चला गया. मैं कार को चालू छोड़ गया और जब वापस लौटा तो एक हुंडई कार पीछे से आई और मेरी कार के सामने आकर रुक गई. उसमें से तीन लोग निकले और एक ने मुझे चाकू दिखाकर पकड़ लिया और धमकाने लगा. और वो मेरी कार लेकर फरार हो गए.'

शिकायत के बाद, सेक्टर-29 थाने में आईपीसी की धारा 382 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने कहा, “हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

गुरुग्राम में लगातार बढ़ रहा क्राइम
इन दिनों गुरुग्राम में अपराधियों के कारनामें एक के बाद एक सामने आ रहे है. पिछले दिनों ओल्ड दिल्ली रोड से एक मामला सामने आया था. जहां नाकाबंदी कर रही पुलिस ने कार सवार लोगों को रुकने के लिए इशारा किया तो उन्होनें एएसआई पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और भागने लगे पुलिस ने जब उनका पीछा कर कार को रुकवाया तो इन बदमाशों ने तीन पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया. इस मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी थी. जिसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था.  

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: हरियाणा और पंजाब के शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का भाव, तेल भरवाने से पहले देखें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget