एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता को एयरपोर्ट पर रोका गया, वापस घर भेजा

Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. सुरक्षा एजेंसियों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो किसी निजी काम से कतर जा रहे हैं.

Punjab News: वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) का प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) असम (Assam) की डिब्रूगढ़ जेल (Dibrugarh Jail) में बंद है. नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत अमृतपाल और उसके साथियों की गिरफ्तारी की गई थी. वहीं अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह (Tarsem Singh) को बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उस समय रोक लिया गया, जब वो कतर जा रहे थे. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक तरसेम सिंह से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया.

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान जब सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो किसी निजी काम से कतर जा रहे हैं. कोई सार्थक जवाब न देने की वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें वापस घर भेज दिया. इससे पहले अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल 2023 को विदेश जाने से रोका गया था. सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद किरणदीप कौर को भी वापस जल्लुपुर खेड़ा गांव भेज दिया था.   

अंजनाला कांड को लेकर हुई थी अमृतपाल की गिरफ्तारी

बता दें कि अमृतपाल ने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए अमृतसर के अजनाला थाने पर अपने समर्थकों के साथ हमला कर दिया था. फरवरी महीने में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में अजनाला थाने पर हमला किया गया था. इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इसको लेकर अमृतपाल और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया गया था.

इसके बाद पुलिस जब अमृतपाल को पकड़ने के लिए पहुंची तो वो अपने साथियों के साथ फरार हो गया था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया था. अमृतपाल की तलाश में पंजाब के साथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी की गई थी. पुलिस को शक था वो इन राज्यों में छुपा हुआ है. काफी प्रयास के 23 अप्रैल अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई थी.

यह भी पढ़ें: Punjab News: PM मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के मॉडल पर विवाद, SGPC सहित राजनीतिक दलों ने उठाई ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget