एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में शराब ठेके का विरोध, सड़कों पर उतरे ग्रामीण, समझाने आई पुलिस से की हाथापाई

गुरुग्राम के भोरा कलां गांव में नया शराब का ठेका खोला गया था. जिसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया. ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से दुर्व्यवहार किया.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के भोरा कलां गांव में शराब की दुकान को लेकर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला. शराब की खोलने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिलासपुर-पटौदी मार्ग को लगभग 4 घंटे तक अवरुद्ध कर दिया. जिससे क्षेत्र में लोगों को यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब की दुकान बंद होने के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया. वहीं पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात बिलासपुर थाने में 13 महिलाओं समेत 20 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से किया दुर्व्यवहार, हाथापाई
पुलिस ने बताया कि यातायात जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क अवरुद्ध नहीं करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. पुलिस ने दावा किया कि कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की. इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शराब की नई दुकान को बंद करा दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए. 

शराब की दुकान हटाने को लेकर लोगों का प्रदर्शन
हरियाणा की नई आबकारी नीति के तहत शराब की नई दुकानें आवंटित की गई हैं, जिनमें से एक भोरा कलां गांव में भी खोली गई. इसके विरोध में शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे सैकड़ों ग्रामीण शराब के ठेके के सामने एकत्र हो गए और बिलासपुर-पटौदी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे वहां जाम लग गया. ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान गांव के लिए परेशानी का सबब बनेगी. बिलासपुर पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का वीडियो बनाने पर एक युवक ने पुलिसकर्मी से कथित तौर पर मारपीट की. पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Electricity: पंजाब को केंद्र से बिजली मिलने का इंतजार, सूबे में धान की बुवाई के समय बिजली की मांग बढ़ी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget