एक्सप्लोरर

Punjab Electricity: पंजाब को केंद्र से बिजली मिलने का इंतजार, सूबे में धान की बुवाई के समय बिजली की मांग बढ़ी

Punjab: पंजाब में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और धान के सीजन में मांग पिछले साल से 1000 मेगावाट ज्यादा है, लेकिन पीएसपीसीएल अतिरिक्त बिजली की मांग को पूरा करने में सक्षम है.

Punjab News: भीषण गर्मी और धान की बुवाई के समय पीएसपीसीएल (PSPCL) ने गुरुवार को बिना किसी बिजली कटौती के 15,151 मेगावाट की सर्वकालिक रिकॉर्ड मांग को पूरा किया. बता दें कि, यह पिछले साल धान के मौसम के दौरान 14207 मेगावाट की अधिकतम मांग से 6.6 प्रतिशत ज्यादा है. पंजाब में मौजूद सातों थर्मल यूनिट चल रही हैं. साथ ही प्राइवेट क्षेत्र की भी सभी थर्मल यूनिटें चल रही हैं. रणजीत सागर की चार में से तीन यूनिटें अधिकतम मांग के समय चल रही हैं.

दरअसल, पंजाब में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और धान के सीजन में मांग पिछले साल से 1000 मेगावाट ज्यादा है, लेकिन पीएसपीसीएल अतिरिक्त बिजली की मांग को पूरा करने में सक्षम है. वहीं पंजाब में बिजली की मांग बुधवार को 3,331 लाख यूनिट के साथ 14,962 मेगावाट पर पहुंच गई. पीएसपीसीएल ने बिजली की मांग को पूरा करने के लिए 214 लाख यूनिट बिजली खरीदी और शाम के समय तक बिजली 14,377 मेगावाट थी. बता दें कि, विशेष रूप से पंजाब में बिजली निगम कृषि क्षेत्र को आठ घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहा है. 

पीएसपीसीएल के पास पर्याप्त कोयला स्टॉक 

वहीं धान की बुआई के पहले चरण में बॉर्डर के पास वालें किसानों को 10 जून से धान की फसल बोने के लिए आठ घंटे बिजली की आपूर्ति दी गई थी. वहीं  16 जून से फिरोजपुर, फरीदकोट, पठानकोट, फतेहगढ़, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों के किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति की गई. हालांकि, इस साल पीएसपीसीएल के पास पर्याप्त कोयला स्टॉक है, लेकिन पंजाब के दो निजी बिजली यूनिटों के पास एक सप्ताह से भी कम समय का कोयला स्टॉक है. 

सीएम मान ने केंद्र से मांगी थी बिजली

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय बिजली मंत्रालय को पत्र लिखकर धान के सीजन के लिए 15 जून से 15 अक्टूबर तक 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की थी. लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पंजाब सरकार को केंद्र से बिजली मिलने का इंतजार है. इस समय पंजाब के कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से अधिक हो गई है. पूरे पंजाब में धान की कटाई शुरू हो गई है और बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जो पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. फिलहाल पीएसपीसीएल इसे पूरा कर पा रहा है. सिर्फ दो ही शहरों में कुछ समय के लिए पावर कट लगता है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: गुरबाणी प्रसारण मामले में SGPC ने गर्वनर से की CM मान की शिकायत, राज्यपाल पुरोहित से मिला ये आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget