एक्सप्लोरर

Monu Manesar: मोनू मानेसर के समर्थन में उतरा VHP, आलोक कुमार बोले- ‘मुस्लिम वोट के लिए हुई निर्दोष गौभक्त की गिरफ्तारी’

Monu Manesar Arrested: मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक के लिए गौभक्त मोनू की गिरफ्तारी हुई है.

Haryana News: विश्‍व हिंदू परिषद ने मोनू मानेसर को निर्दोष और गौभक्त बताते हुए कांग्रेस पर यह आरोप लगाया है कि चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक के लिए मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया है, जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा. विहिप ने हरियाणा पुलिस द्वारा की गई मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार बताते हुए यह भी कहा है कि वह हर तरह से मोनू मानेसर की सहायता करेगी और अगर आवश्यकता पड़ी तो विहिप इस मामले में आंदोलन भी करेगा. 

मोनू मानेसर की सहायता करेगी विहिप
विहिप ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) से अपने केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के बयान को शेयर करते हुए कहा, "निर्दोष गौभक्त मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ समय पहले ही राजस्थान पुलिस ने निर्दोष माना था, चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक के लिए गौभक्त मोनू की गिरफ्तारी हुई है, जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा. विहिप गौभक्त मोनू मानेसर को हर प्रकार से सहायता करेगी और आवश्कता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे. 

राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेजा गया मोनू मानेसर 
आपको बता दें कि मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है. राजस्थान पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड को लेकर मोनू मानेसर से पूछताछ करने वाली है. मोनू मानेसर पर राजस्थान पुलिस ने फरवरी में दो मुस्लिम युवकों की हत्या का मामला दर्ज किया था. इसके अलावा मोनू मानेसर पर हरियाणा में सांप्रदायिक नफरत भड़काने का भी आरोप है. नूंह की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस को सौंपा गया. मंगलवार को मानेसर से ही मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया. 

कोर्ट के बाहर दिखा भारी पुलिस बल
आपको बता दें कि नूंह की जिस कोर्ट में मानू मानेसर को पेश किया गया था उसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की खबर कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर फैल गई थी. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में I.N.D.I.A गठबंधन के बीच खटपट? भूपिंदर सिंह हुड्डा के इस बयान से मची खलबली, बढ़ सकती है AAP की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget