एक्सप्लोरर

Gurugram Vande Bharat: अब गुरुग्राम से होकर गुजरेगी वंदे भारत, चंडीगढ़ तक विस्तार, जानें रूट और टाइम टेबल

Gurugram Vande Bharat Train: दिल्ली से अजमेर के बीच वंदे भारत ट्रेन का ठहराव कहीं नहीं था, लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक कर दिया गया है और ये ट्रेन अब गुरुग्राम में भी रुकेगी.

Gurugram-Chandigarh Vande Bharat Train: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम को भी अब वंदे भारत का तोहफा मिल गया है. पहले अजमेर से दिल्ली के बीच कहीं भी ट्रेन का ठहराव नहीं था,  लेकिन अब गुरुग्राम में भी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव हो गया है. जिससे गुरुग्राम वासियों को काफी सुविधाएं मिल पाएंगी.

अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक कर दी गई है. गुरुवार (14 मार्च) को अजमेर से चलकर सुबह 11:15 बजे गुरुग्राम के रास्ते चंडीगढ़ के लिए गई वंदे भारत ट्रेन का गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. ट्रेन के चालक दल को नवीन गोयल, शिक्षाविद डा. अशोक दिवाकर ने पगड़ी और मालाएं पहनाकर स्वागत किया.

गुरुग्राम से होकर गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल और व्यापारी प्रकोष्ठ बीजेपी हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल के प्रयासों से इस ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार हुआ है. सुबह 11:15 बजे वंदे भारत ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन से होते हुए वाया दिल्ली कैंट दोपहर 14:45 बजे ट्रेन चंडीगढ़ पहुंच जाएगी. वापसी में ये ट्रेन चंडीगढ़ से 15:15 बजे चलेगी. गुरुग्राम शाम 18:51 बजे पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन के गुरुवार को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर आगमन से पहले और बाद में काफी समय तक कीर्तन किया गया. इस दौरान कलाकारों ने, आम लोगों ने देवी-देवताओं के भजन गाकर माहौल को धार्मिकमय बना दिया. 

फूलों की होली भी खेली

नवीन गोयल ने इस दौरान फूलों की होली खेलकर सभी को केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए प्रेरित किया. फूलों की होली खेलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन धर्म को बढ़ावा मिला है. अयोध्या में राम मंदिर, विदेश में मंदिर बनवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति को मजबूत किया है.

रेल यातायात को मिला बढ़ावा

देश में रेल यातायात को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक कार्यों से मजबूती मिली है. उससे आमजन को काफी लाभ मिला है. देश में ट्रेन सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है. सुपर फास्ट नई ट्रेनें संचालित की गई हैं. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से देश में रेल यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है. दिल्ली से हरियाणा के रास्ते राजस्थान तक शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को सुगम यात्रा करा रही है.

इस ट्रेन का पहले तो नई दिल्ली तक ही संचालन हुआ था, लेकिन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल और उन्होंने स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सदस्य केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा डॉ. सुधा यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के समक्ष आग्रह करके इसे चंडीगढ़ तक करने की अपील की थी.

वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक कर दिया गया है

गुरुग्राम से काफी लोग चंडीगढ़ जाते हैं. राजधानी में अपने कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को बस या दिल्ली से ट्रेन लेनी पड़ती है. इसे उनको काफी परेशान होती है. अब रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चंडीगढ़ तक कर दिया है. इससे काफी यात्रियों को लाभ होगा.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram: चुनाव को लेकर अहम बैठक, 25 हजार सिक्योरिटी डिपॉजिट तय, जानें उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget