एक्सप्लोरर

Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा का बहुत बड़ा फैसला, 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च टाला

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर मार्च (संसद तक) को स्थगित करने का फैसला लिया है. इससे पहले ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी थी.

Farmers Protest: किसान आंदोलन को एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है. दरअसल किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर मार्च (संसद तक) को स्थगित करने का फैसला लिया है. इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति को तैयार करने के लिए आज किसान संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर नौ सदस्यीय समिति की बैठक बुलाई थी, जिसमें ये बड़ा फैसला लिया गया है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया था. लेकिन किसान अब भी आंदोलन कर रहे हैं. दरअसल किसान संगठन एमएसपी कानून सहित अन्य मांग पूरी करने पर अड़े हुए हैं. इसे लेकर किसान संगठनों की अब पूरी दिल्ली में चक्का जाम की योजना थी और 29 नवंबर को दिल्ली में खुले हुए रास्तों पर ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी थी.

आज सुबह 11 बजे सयुंक्त किसान मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक में डॉ. दर्शन पाल सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह ढल्लेवाल, हन्नान मोला, जोगिंद्र सिंह उगराहां, शिवकुमार कक्का और युद्धवीर सिंह शामिल हुए. ये बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण था. बैठक में किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की गई और फिलहाल ट्रैक्टर मार्च (संसद तक) को स्थगित करने का फैसला लिया गया.

किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है. इस एक साल के दौरान किसान आंदोलन में कई मोड़ आए हालांकि ये आंदोलन अब भी जारी है. गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ-साफ कह दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-

Corona Review Meeting: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंधों की समीक्षा, कहा- सतर्कता की जरूरत

Omicron: डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक कोरोना का नया वेरिएंट 'ओमिक्रोन', जानें इसके बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget