एक्सप्लोरर

Punjab: अकाली दल के पूर्व नेता हरमीत सिंह संधू AAP में हुए शामिल, 3 बार रह चुके हैं विधायक

Punjab Politics: पूर्व अकाली विधायक हरमीत सिंह संधू AAP में शामिल हो गए हैं. चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा.

पंजाब के तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हरमीत सिंह संधू ने मंगलवार (15 जुलाई) को आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया. चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में संधू को पार्टी में शामिल किया गया. 

माना जा रहा है कि आगामी उपचुनाव में AAP उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है. पार्टी ने इस संबंध में एक निजी कंपनी से सर्वे भी करवाया, जिसमें यह सामने आया कि संधू उपचुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं.

AAP ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी जानकारी 

AAP पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा गया, "तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व अकाली विधायक हरमीत सिंह संधू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में AAP में शामिल हुए. हम पार्टी परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं." 

बता दें कि हरमीत सिंह संधू ने दिसंबर 2024 में अकाली दल से इस्तीफा दिया था. वे पहले भी 2002 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत चुके थे और फिर 2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर विधायक बने थे.

अकाली दल से नाता तोड़कर क्यों जुड़े AAP?

हरमीत सिंह संधू अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी रहे हैं. उनके AAP में शामिल होने के बाद अब उन्हें तरनतारन सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, इस सीट के लिए AAP के कई दावेदार थे, जिसके चलते पार्टी ने एक निजी कंपनी से सर्वे करवाया था.

उपचुनाव की तैयारियों में जुटी AAP

AAP पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है. हरमीत सिंह संधू का पार्टी में शामिल होना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि संधू का स्थानीय जनाधार और अनुभव AAP को तरनतारन सीट पर जीत दिला सकता है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget