एक्सप्लोरर

Punjab News: बिक्रम मजीठिया की एफआईआर रद्द करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, नशा तस्करी से जुड़ा है मामला

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा नशा तस्करी में दर्ज मामलों को रद्द करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर नशा तस्करी में दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की गई थी. इस केस की सुनावई पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मजीठिया का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से पूछा कि यहां अनुच्छेद 32 के तहत एक रिट याचिका क्यों? आपके पास अन्य उपाय हैं, क्या आप हाई कोर्ट नहीं जा सकते.

कोर्ट ने कहा कि मजीठिया प्राथमिकी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते हैं और इस पर एक खंडपीठ सुनवाई कर सकती है. शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने 28 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का रुख कर पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की थी. जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह फिलहाल पटियाला जेल में बंद है, उन्होंने तर्क दिया है कि मामले राजनीति से प्रेरित थे और उनकी जांच पहले ही उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा चुकी थी.

Punjab News: मोहाली में 24 घंटे के अंदर दूसरा ब्लास्ट होने की खबर Fake, पुलिस ने जारी किया बयान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पदभार संभालने के बाद पंजाब पुलिस को दिए अपने पहले आदेश में 20 मार्च को मजीठिया के खिलाफ ड्रग मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का पुनर्गठन किया था. अपराध शाखा से जुड़े अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को एक आईपीएस अधिकारी राहुल एस की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय टीम के कामकाज की देखरेख दी गई थी. अन्य सदस्य एआईजी रंजीत सिंह और डीएसपी रघबीर सिंह और अमनप्रीत सिंह हैं. पिछली एसआईटी एआईजी बलराज सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम थी, जिसका 20 दिसंबर, 2021 को एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मजीठिया के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget