एक्सप्लोरर

Punjab News: सुखजिंदर सिंह रंधावा का दावा- पंजाब में नहीं है बिक्रम मजीठिया, दिखते ही होगा गिरफ्तार

Punjab News: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन तस्वीरों को फेक बताया है जिनमें बिक्रम मजीठिया के पंजाब में ही होने का दावा किया गया.

Punjab News: पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते निशाने पर हैं. उपमुख्यमंत्री ने इस आरोप से इनकार किया कि राज्य सरकार मजीठिया को गिरफ्तार नहीं करना चाहती है. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मजीठिया पंजाब में नहीं हैं और उनके पास उनका मोबाइल फोन नहीं है. 

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ पिछले महीने ड्रग्स केस में एफआईआर दर्ज की गई थी. सुखजिंदर रंधावा ने कहा, ''यदि मजीठिया को यहां कहीं भी देखा जाता है, तो उन्हें एक सेकंड के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मात्था ठेकने की बिक्रम मजीठिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भी सुखजिंदर रंधावा ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने अकाली नेता की तस्वीरों को नकली बताया. रंधावा ने कहा कि मजीठिया विदेश में भी नहीं हैं क्योंकि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था. डिप्टी सीएम ने कहा कि मजीठिया के साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था. 

सुखजिंदर रंधावा ने किए बड़े दावे

सुखजिंदर रंधावा ने कहा, "वह अकेले हैं और उनके पास अपना मोबाइल फोन नहीं है. अगर कोई दबाव होता तो मजीठिया के खिलाफ प्राथमिकी कैसे दर्ज की जा सकती थी. मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.''

सुखजिंदर रंधावा ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामला को कमजोर बताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना की. कांग्रेस के बादल परिवार से मिले होने के केजरीवाल के आरोपों पर रंधावा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ही मानहानि के एक मामले में मजीठिया से माफी मांगी थी. मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं.

Punjab News: श्रवणबाधित शतरंज खिलाड़ी मल्लिका हांडा का छलका दर्द, पंजाब सरकार पर नौकरी नहीं देने का आरोप लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget