एक्सप्लोरर

Sukhbir Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर राघव चड्ढा का बड़ा बयान, बोले- 'पुलिस ही थी जिसने...'

Sukhbir Badal Attack News: सुखबीर बादल पर हुए हमला मामले में घिरी भगवंत मान सरकार को राघव चड्ढा बचाव करते नजर आए. राघव चड्ढा ने कहा कि पुलिस की रणनीति से सुखबीर बादल को चोट नहीं आई.

Sukhbir Singh Badal Attack: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर सेवा देने के दौरान हुए हमला मामले में आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का बयान आया है. राघव चड्ढा ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है. पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल पर जवाब देते हुए राघव ने कहा कि ये तो पुलिस वाले ही थे जिनकी वजह से सुखबीर बादल को खरोंच तक नहीं आई.

आप सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा, ''जो घटना घटी है हम लोग उसकी कड़ी निंदा करते हैं. एक सभ्य समाज में हिंसा और इस प्रकार के हमलों की कोई जगह नहीं है. भगवान का शुक्र है कि सुखबीर बादल को खरोंच भी नहीं आई और वह बच गए. पंजाब पुलिस का भी शुक्रिया अदा करता हूं कि मौके वारदात पर जिस शख्स ने हमला किया उसे पकड़ा और सुखबीर बादल जी को बचा लिया.''

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और अब पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. भगवंत मान सरकार का बचाव करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, ''हमले के तमाम पहलुओं पर पंजाब पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद जो भी चीजें बाहर आएगी. पंजाब पुलिस चर्चा करेगी. यह बड़ा संवेदनशील मामला है इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. जहां तक कानून-व्यवस्था की बात है यह तो पंजाब पुलिस है जिसने एक सफल स्ट्रैटेजी के तहत उन्हें बचाया. यह सुनिश्चित किया कि उन्हें खरोंच भी ना आए. मैं तो पंजाब पुलिस को बहुत बहुत बधाई देता हूं.''

छह साल पहले जेल से बाहर आया था हमलावर

सुखबीर बादल पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है. उसका नाम नारायण सिंह चौड़ा है. बताया जा रहा है कि नारायण  सिंह चौड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा रहा है. वह 1984 में पाकिस्तान भाग गया था. उस पर विस्फोटकों की तस्करी के आरोप हैं. वह पंजाब की जेल में सजा काटकर 2018 में बाहर आया था. सुखबीर बादल पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सीएम भगवंत मान ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश नाकाम हो गई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें- Narain Singh Chaura: कौन है सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह चौड़ा? बब्बर खालसा से जुड़े थे तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget