एक्सप्लोरर

Narain Singh Chaura: कौन है सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह चौड़ा? बब्बर खालसा से जुड़े थे तार

Who Is Narain Singh Chaura: गोल्डन टेंपल में अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल को नारायण सिंह चौड़ा नाम के शख्स ने गोली मारने की कोशिश की, जिसे समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया.

Narain Singh Chaura Attack On Sukhbir Badal: पंजाब में अमृतसर के गोल्डन टेंपल में शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने का मामला सामने आया है. श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से मिली धार्मिक सजा के तहत बादल गोल्डन टेंपल पहुंचे थे, इस दौरान नारायण सिंह चौड़ा नाम के शख्स ने बादल को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली दिवार पर जाकर लगी और सुरक्षाकर्मियों ने तुरन्त नारायण चौड़ा को पकड़ लिया और उसकी पिस्टल छीन ली.

कौन है नारायण सिंह चौड़ा?
नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आंतकी रहा है. वो 1984 में पाकिस्तान भी गया था, वो हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में शामिल रहा है. पाकिस्तान में रहने के दौरान नारायण चौड़ा ने कथित तौर पर गरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य को लेकर एक किताब भी लिखी है. वो पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है. अगस्त 2018 में वो पांच साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था. उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं.

मामले पर क्या कहती है पुलिस?
गोल्डन टेंपल में फायरिंग की घटना को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हमलावर पकड़ लिया गया है.जांच से सब कुछ सामने आ जाएगा,जांच से पता चल जाएगा कि क्या कोई गहरी साजिश थी. लेकिन वह (सुखबीर सिंह बादल) पुलिस की सतर्कता से बच गए. उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि हम सब गुरुसाहेब की धरती पर सेवा कर रहे हैं, गुरुसाहेब के बताये हुए मार्ग पर चले और शांति बरकरार रखिए. दूसरा जहां पुलिस को जरूरत है वहां पुलिस की जरूर मदद करें.

वहीं हमले को लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार में पंजाब में कानून व्यवस्था नहीं है. पंजाब में कोई सेफ नहीं है. अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है. जेल से गुडें राज कर रहे है, पंजाब में बंदूक का शासन चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget