एक्सप्लोरर

Sukhbir Badal Attack: सुखबीर बादल पर हमले को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की प्रतिक्रिया, 'जिसने भी गोली चलाई उसे...'

Sukhbir Singh Badal Attack News: स्वर्ण मंदिर परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने AAP सरकार को घेरा. उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

Sukhbir Singh Badal News: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले से हड़कंप मच गया. आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने बादल को गोली मारने की कोशिश की गई है, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तुरन्त उसे काबू कर लिया. जिसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने घटना को लेकर कहा कि मैं समझता हूं कि बहुत गलत हुआ है ऐसा नहीं होना चाहिए था.

वडिंग ने आगे कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलने को मैं 100 फीसदी सरकार की लापरवाही मानता हूं. ये पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है. जिस व्यक्ति ने भी गोली चलाई है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मैं घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. एसीपी को भी निलंबित किया जाना चाहिए, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए. सिखों के मन में सुखबीर बादल के लिए नफरत हो सकती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उन्हें गोली मार देंगे.

‘घटना बेहद दुखद और निंदनीय’ 
वहीं स्वर्ण मंदिर में फायरिंग को लेकर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने  घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताया है. साथ ही कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख समुदाय की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था है और सुखबीर सिंह बादल अपनी सजा पूरी कर रहे थे लेकिन उन पर हमला करना बेहद निंदनीय है. भगवान का बहुत शुक्र है कि वो (बादल) बच गए है. मामली की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द सजा दी जानी चाहिए.

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
वहीं घटना को लेकर पंजाब सीएमओ की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले हमलावर नारायण सिंह चौड़ा को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने हमले को नाकाम कर दिया. पुलिस का सुरक्षा घेरा पहले से ही मौजूद था. इससे पहले कि चौड़ा कुछ कर पाता, पुलिस कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget