एक्सप्लोरर

Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग, देखें वीडियो

Sukhbir Singh Badal Firing: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ. एक शख्स ने उनको गोली मारने की कोशिश की. इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए.

Sukhbir Singh Badal Attack Bullets Fired: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गईं, जहां पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड के तहत 2 दिसंबर को 'सेवा' कर रहे थे. इस फायरिंग में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए हैं. आरोपी नारायण सिंह चौड़ा की ओर से सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया.

घटना को लेकर एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. सुखबीर सिंह बादल को पहले कवर किया गया था. मैं सुबह सात बजे ही यहां आ गया था. नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहीं था, पहले ये गुरुघर मत्था टेकने के लिए गया था. इसके बाद बाहर आकर उसने फायरिंग की, लेकिन वो सीधी फायरिंग इसलिए नहीं कर पाया, क्योंकि वहां हमारे जवान मौजूद थे. किसी को कोई गोली नहीं लगी है.

श्री अकाल तख्त साहिब ने बादल को सुनाई है सजा
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई सजा को भुगतने के लिए स्वर्ण मंदिर परिसर में पहुंचे हैं. मंगलवार को भी वे सुबह 9 बजे से 12 बजे तक स्वर्ण मंदिर में रहे. करीब एक घंटे तक उन्होंने घंटाघर के बाहर सेवादार के कपड़े पहनकर और बरछा पकड़कर पहरेदारी की. इसके बाद उन्होंने एक घंटे तक कीर्तन सुना और आखिर में जूठे बर्तनों को साफ किया. 

उनके अलावा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी जूठे बर्तन साफ किए. वहीं पार्टी नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुरजीत सिंह रखड़ा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश इंदर ग्रेवाल ने टॉयलेट साफ किया. सुखबीर सिंह बादल को भी टॉयलेट साफ करने की सजा दी गई थी लेकिन उनके पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें इससे छूट दी गई.

यह भी पढ़ें: पहले दिन स्वर्ण मंदिर के गेट पर की पहरेदारी, सुखबीर बादल की शुरू हुई सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर

वीडियोज

Splitsvilla 16 में होने वाली है Elvish Yadav की एंट्री?
Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh
Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
तगड़ी कमाई का इशारा कर रहा GMP! जानें BCCL IPO में पैसा लगाने वालों की हर शेयर पर होगी कितनी कमाई?
तगड़ी कमाई का इशारा कर रहा GMP! जानें BCCL IPO में पैसा लगाने वालों की हर शेयर पर होगी कितनी कमाई?
भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन
भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन
Embed widget