एक्सप्लोरर

NEET UG Re-Exam: एग्जामिनर करते रहे इंतजार, चंडीगढ़ में NEET UG का री-एग्जाम देने एक भी बच्चा नहीं पहुंचा

NEET-UG medical entrance exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 23 जून को चंडीगढ़ सहित देश के 6 शहरों में NEET-UG री-एग्जाम विवादों की वजह से आयोजित की है.

NEET UG Re-Exam News: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में NEET UG री एग्जाम का रविवार को आयोजन किया गया. इसके लिए चंडीगढ़ सेक्टर 44 के सेंट जोसफ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस एग्जाम में ग्रेस मार्क पाने वाले दो बच्चों को शामिल होना था, लेकिन दोनों मे से कोई भी बच्चा परीक्षा देने नहीं आया. 

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 23 जून को चंडीगढ़ सहित देश के छह शहरों में विवादों के बीच NEET-UG की परीक्षा दोबारा से कराई जा रही है. नीट यूजी री एग्जाम (NEET UG Re-Exam) में केवल 1,563 छात्र शामिल होंगें. 

नीट यूजी री एग्जाम परीक्षा केंद्रों पर एनटीए (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे. रविवार को यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं पांच बजकर 20 मिनट तक आयोजित की जाएगी. 

ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों को एग्जाम देने की इजाजत

चंडीगढ़ नीट यूजी री एग्जाम में केवल वही प्रतियोगी शामिल हो रहें हैं, जिन्हें इस परीक्षा में ग्रेस मार्क्स मिले थे. ऐसे दो बच्चों को री एग्जाम में शामिल होना था. परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 बजे तक केंद्र के अंदर प्रवेश की इजाजत दी गई थी. इस दौरान एक भी बच्चा एग्जाम देने परीक्षा केंद्र पर हीं पहुंचा.

पांच मई को पहली बार कराया गया था एग्जाम

पहली बार NEET-UG परीक्षा पांच मई 2024 को देशभर के हजारों केंद्रों पर कराई गई थी. इस परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला पिछले कुछ दिनों से देशभर में विवाद का विषय बना हुआ है. इसको लेकर धरना प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. सियादी दलों के नेता नीट यूजी एग्जाम 2024 को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. 

नीट एग्जाम 2024 पेपर लीक के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई लंबित है. विवाद के बीच पिछली बार की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स वापस लेने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है. नीट यूजी एग्जाम विवाद का विषय उस समय बनगया जब एक साथ 67 छात्रों ने 720 में 720 अंक हासिल कर लिए. इनमें से 6 छात्र एक ही केंद्र के थे. इसके बाद नीट परीक्षा में धांधली के आरोप लगे और यह अब सियासी विवाद का विषय भी बन गया है. 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चन मकवाना पर FIR, स्वर्ण मंदिर परिसर में योग कर शेयर की थी रील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget