एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने किसानों को लेकर खेला बड़ा दांव, एमएसपी पर किया गया बड़ा वादा

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेला है. अकाली दल ने एमएसपी का दायरा बढ़ाने की बात कही है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के जरिए सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने वादों की झड़ी लगा रखी है. शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के गठबंधन ने घोषणापत्र जारी पंजाबियों का पंजाब की पुरजोर वकालत की है. इसमें गठबंधन के सरकार में आने पर सरकारी और निजी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है.

गठबंधन की ओर से घोषणापत्र में किसानों को साधने की कोशिश की गई है. घोषणापत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का दायरा बढ़ाकर फलों, सब्जियों और दूध को इसमें शामिल करने और कई अन्य चीजें मुफ्त में देने का वादा किया गया है.

गठबंधन की ओर से सभी घरों को 400 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त में देने, 10 लाख का सालाना स्वास्थ्य बीमा और बीपीएल परिवार की हर महिला प्रमुख को प्रतिमाह 2000 हजार रुपये और हर भूमिहीन को पांच मरला जमीन देने का वादा किया गया है.

किए गए बड़े चुनावी वादे

इसके नेताओं ने कहा कि गठबंधन नदी जल, क्षेत्रीय, राजनीतिक और धार्मिक मामलों में राज्य के लिए न्याय सुरक्षित करने के लिए संघर्ष करना जारी रखेगा. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए छूट की घोषणा की.

घोषणापत्र में कहा गया है कि वृद्धावस्था पेंशन 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,100 रुपये, शगुन योजना की राशि बढ़ाकर 75,000 रुपये की जाएगी. पंजाब सरकार की शगुन योजना के तहत वर्तमान में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की शादी के लिए 51,000 रुपये की राशि दी जाती है. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल ने 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बीएसपी के हिस्से 20 सीटें आई है.

Punjab Election 2022: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, अवैध रेत खनन और ड्रग्स का मुद्दा उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget