एक्सप्लोरर

Haryana: चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान का इस्तीफा, नायब सिंह सैनी सरकार से वापस लिया था समर्थन

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इस बीच राजनीतिक उठापटक भी राज्य में तेज हो गई है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से दलबदल तेज हो गया है तो इस बीच एक निर्दलीय विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चरखी दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान (Sombir Sangwan) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसी जानकारी सामने आई है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता  इस्तीफा सौंप दिया है.

सोमबीर सांगवान उन तीन निर्दलीय विधायकों में थे जिन्होंने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और किसी भी कीमत पर बीजेपी का समर्थन ना करने की बात कही थी. सोमबीर के अलावा पूंडरी से रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर ने अपना समर्थन वापस ले लिया था. 

बीजेपी पर रहे हैं हमलावर
बीजेपी से समर्थन वापस लेने के बाद से सोमबीर सत्तारूढ़ पार्टी और सीएम नायब सिंह सैनी पर काफी हमलावर रहे हैं. नायब सिंह सैनी ने दावा किया था कि तीनों विधायकों को मना लिया जाएगा जिस पर पलटवार करते हुए सोमबीर ने कहा था कि अगर राष्ट्रपति बनने का भी ऑफर दिया जाए तो बीजेपी को समर्थन नहीं देंगे. सोमबीर ने कहा था कि सीएम उन्हें लोभ और लालच देना छोड़ दें. तीनों विधायक अपने फैसले पर अटल हैं.

कभी बसपा तो कभी बीजेपी का थामा था दामन
सोमबीर सांगवान के कांग्रेस को सपोर्ट करने की बात भी सामने आ रही थी. हालांकि इस्तीफे के बाद उनका क्या फैसला होगा यह भी साफ नहीं हुआ है. बता दें कि सोमबीर सांगवान ने 2014 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

2019 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. वहीं, वह बीजेपी से पहले बसपा में भी रह चुके हैं. 2009 का विधानसभा चुनाव उन्होंने मायावती की पार्टी बसपा से लड़ा था. तब वह चुनाव में पांचवें स्थान पर रहे थे. 2005 में उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे.

ये भी पढे़ं- चंडीगढ़ में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget