एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया रेप

Chandigarh News: स्कूल की पार्किंग में बस ड्राइवर ने छात्रा के साथ दोस्ती करने का दबाव बनाया. स्कूली छात्रा के इंकार करने पर कई महीनों तक पीछा किया. एक दिन घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

Punjab News: कोलकाता और बदलापुर के बाद अब चंडीगढ़ में घिनौनी वारदात हुई है. स्कूल बस के ड्राइवर ने 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा से रेप किया. मामला सामने आने के बाद जीरकपुर पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि बस ड्राइवर मोहम्मद रजाक मनीमाजरा का रहने वाला है. थाने में 21 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई थी. शिकायत के मुताबिक बस ड्राइवर छात्रा का काफी समय से पीछा कर रहा था. एक दिन बच्ची को स्कूल की पार्किंग में घेरकर फोटो वायरल करने की धमकी दी. ड्राइवर ने बच्ची की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि 18 मई 2024 को ड्राइवर बच्ची के घर में जबरदस्ती घुस गया. बच्ची दो साल की छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी. माता पिता नौकरी पर गए थे. बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने छोटी बहन को दूसरे कमरे में बिठाकर बच्ची से रेप किया. जीरकपुर थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से घटना की शिकायत की थी. शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली. पीड़िता चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल में पढ़ती है.


चंडीगढ़ में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया रेप

अब चंडीगढ़ में स्कूली छात्रा के साथ रेप की वारदात

स्कूल का बस ड्राइवर मो. रज्जाक अक्सर पीड़िता का पीछा करता था. एक दिन आरोपी ने स्कूल की पार्किंग में रोककर बच्ची पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा. छात्रा ने स्कूल के बस ड्राइवर को मना कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी मो. रज्जाक ने छात्रा का पीछा करना नहीं छोड़ा. आरोपी ने मॉर्फड फोटो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल करने की कोशिश की. 18 मई को बच्ची के माता पिता घर पर नहीं थे. आरोपी ने घर में जबरन घुसकर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर छोटी बहन को मारने की धमकी दी. 6 जुलाई और 26 जुलाई को फिर आरोपी माता पिता की गैर मौजूदगी में घर पहुंचकर बच्ची से रेप किया. मामले का खुलासा छात्रा के तबीयत खराब होने पर हुआ. परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई. 

(रिपोर्ट- सचिन)

ये भी पढ़ें-

क्या हरियाणा में CM पद की रेस में शामिल हैं कुमारी सैलजा? कांग्रेस सांसद ने खुद साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget