एक्सप्लोरर

सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस, BJP सांसद कंगना रनौत पर दिया विवादित बयान

Kangana Ranaut News: बीजेपी सांसद कंगना रनौत किसानों पर दिए बयान को निशाने पर हैं. इस बीच अकाली दल के नेता ने विवादित बयान दे दिया.

शिरोमणी अकाली दल के नेता और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने समन भेजा है. मान पर सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. आयोग ने उन्हें पांच दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से मांगी मांगने और स्पष्टीकरण देने को कहा है.

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और सिमरनजीत सिंह मान से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने करनाल में ‘बलात्कार’ का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की. पूर्व आईपीएस अधिकारी मान पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करनाल में थे, इसी दौरान उन्होंने कंगना पर विवादित टिप्पणी कर दी.

सिमरनजीत सिंह मान को आयोग ने भेजे नोटिस में कहा, "हरियाणा राज्य महिला आयोग के आदेशानुसार आपको सूचित किया जाता है, कि विभिन्न न्यूज चैनलों/सोशल मिडिया पर प्रकाशित विषयाधीन खबर (करनाल प्रेस कॉन्फ्रेंस) पर आयोग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 के तहत प्रदत शक्तियों के अंतर्गत स्वं संज्ञान लिया है, जिसमे आपने कंगना रनौत (माननीय सांसद) के लिए अभद्र भाषा व टिप्पणी का प्रयोग किया है, जोकि एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अशोभनीय है. आपको आदेश दिए जाते हैं, कि आप 5 दिन के अन्दर अन्दर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए इस आयोग में अपना लिखित स्पष्टीकरण भिजवाना सुनिश्चित करें."

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर देश में मजबूत नेतृत्व न होता तो भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि निरस्त किये जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शव लटक रहे थे और रेप हो रहे थे.

कंगना रनौत के बयान के बाद विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने कहा कि पार्टी उनके बयान से सहमत नहीं है. बीजेपी ने कहा कि कंगना रनौत को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में वो इस तरह का कोई बयान न दें. बाद में कंगना ने अपने बयान के लिए पार्टी से माफी मांगी.

'जो मुद्दा खत्म हो चुका, उसमें आग डालना चाहती हैं कंगना', JJP नेता दिग्विजय चौटाला का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget