एक्सप्लोरर

'जो मुद्दा खत्म हो चुका, उसमें आग डालना चाहती हैं कंगना', JJP नेता दिग्विजय चौटाला का निशाना

Haryana Politics: जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कंगना रनौत एक महिला हैं, उनका सम्मान सब करते हैं मगर एक फिल्म एक्ट्रेस होना और एक सांसद होने में फर्क है. सांसद होना एक जिम्मेदारी का पद है.

Digvijay Chautala On Kangana Ranaut: किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयान पर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. विरोधी पार्टियां लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रही है. इस बीच जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने निशाना साधते हुए कहा कि कंगना रनौत जनता की भावनाओं को नहीं समझ पाईं. वो बुझी हुई आग को चिंगारी दे रही है.

जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा, "कंगना रनौत का दिमाग कलाकारी से बाहर नहीं निकल पाया है. वो सांसद तो बन गई लेकिन वह जनता की भावनाओं को नहीं समझ पाईं."

जेजेपी नेता ने आगे कहा, ''कंगना रनौत को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. वो नुकसान करवा लेंगी. किसान जो मेहनत मजदूरी करने वाला है, उनकी इंटीग्रिटी पर अगल सवाल उठाओगे, उन्हें आतंकवादी कहोगे तो वो क्या करेगा, घर थोड़े ही बैठेगा. वो एक महिला हैं, उनका सम्मान सब करते हैं मगर एक फिल्म एक्ट्रेस होना और एक सांसद होना एक जिम्मेवारी का पद है. इसमें फर्क है. फिल्म एक्ट्रेस को नाच-गाने से काम चल जाता है.''

उन्होंने कहा, ''मगर जब आप सांसद बन जाते हो तो जिम्मेदार बन जाते हो. लेकिन कंगना रनौत का दिमाग कलाकार से बाहर नहीं निकल पाया है. वो सांसद तो बन गईं लेकिन राजनेता बनना नहीं जान पाईं. अभी तो सांसद बनी हैं, जनता की नब्ज को पहचानने में बहुत वक्त लगता है. बीजेपी को उन्हें सस्पेंड करना चाहिए. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना रनौत को खुली छूट दे दी गई कि वो कुछ भी बोले. वो जो करवाना चाहती हैं उससे सबका नुकसान होगा. किसान आंदोलन समाप्त हो गया. किसानों के मन का जो भाव है, मगर अभी कोई सड़कों पर लड़ाई नहीं है.'' 

जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "कांग्रेस और बीजेपी को लोग छोड़कर भाग रहे हैं और जननायक पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं. कांग्रेस आपस में लड़ लड़कर खत्म हो जाएगी. बीजेपी की भी स्थिति वहीं है जो होनी चाहिए. बीजेपी ने हमारे साथ धोखा किया, जनता के साथ धोखा किया. जो उन्हें माफ नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें:

कुमारी सैलजा का जिक्र कर BJP ने कांग्रेस को दी चुनौती, 'पार्टी अगर दलितों की शुभचिंतक है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget