एक्सप्लोरर

Sanyukt Kisan Morcha और केंद्र सरकार के बीच तकरार तेज, एसकेएम ने इन बातों पर कृषि मंत्री से मांगे जवाब

Farmer Protest: केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को एमएसपी गारंटी कानून पर कमेटी बनाने का वादा किया था. लेकिन अभी तक इस कमेटी का गठन नहीं हुआ है.

Farmer Protest: केंद्र सरकार और किसानों के बीच एक बार फिर से विवाद खड़ा हो सकता है. किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून पर बनने वाली कमेटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दावे को लेकर भी हैरानी जताई है.

नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा था कि एमएसपी गारंटी कानून पर कमेटी बनाने के लिएवो संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भेजे जाने वाले नामों का इंतजार कर रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कमेटी और उसमें हिस्सा लेने वाले मेंबर्स की भूमिका साफ नहीं करती है तब तक वो अपने नेताओं के नाम नहीं भेजेंगे.

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, ''केंद्र सरकार को हमारी ओर से 24 मार्च के दिन एक मेल भेजा गया था. हमने मेल में कमेटी की भूमिका स्पष्ठ करने को कहा. हम जानना चाहते हैं कि एसकेएम के अलावा कमेटी में और कौन सदस्य होंगे. कमेटी का चेयरमैन कौन होगा और यह कैसे काम करेगी.''

नरेंद्र तोमर से मांगा गया जवाब

संयुक्त किसान मोर्चा ने आगे कहा, ''कमेटी को कितने दिन में एमएसपी गारंटी कानून को लेकर अपनी रिपोर्ट भेजनी होगी. इसके अलावा कमेटी की सिफारिशों को लागू करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है या नहीं. इन सब बातों पर हमें जवाब चाहिए.''

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से इन सब बातों पर जल्द से जल्द स्थिति साफ करने को कहा है. बता दें कि तीन कृषि कानूनों और एमएसपी गारंटी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में एक साल से ज्यादा समय तक दिल्ली में आंदोलन चला था. 

Punjab में शनिवार से हो सकती है 300 यूनिट बिजली फ्री, सीएम भगवंत मान करेंगे बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget