एक्सप्लोरर

Punjab में शनिवार से हो सकती है 300 यूनिट बिजली फ्री, सीएम भगवंत मान करेंगे बड़ा एलान

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार को बहुत बड़ा एलान करने जा रहे हैं. भगवंत मान के इस एलान को बिजली फ्री करने के वादे के साथ जोड़कर देखा जा रहा है.

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान 16 अप्रैल को राज्य के लोगों को बहुत बड़ी खुशखबरी देने जा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का तोहफा दे सकते हैं. भगवंत मान ने बिजली फ्री करने के वादे को पूरा करने के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी के मुखिय अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की थी.

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था. आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक यह वादा पूरा नहीं किया गया है. इसी के चलते विपक्ष ने भगवंत मान की सरकार पर सवाल भी खड़े किए हैं.

लेकिन इस हफ्ते भगवंत मान ने बिजली फ्री करने के वादे को पूरा करने के लिए कई मीटिंग की हैं. सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव और कई बड़े अधिकारियों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके बाद सीएम भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंचे थे और कहा था कि वो जल्द ही राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी देंगे.

सवालों के घेरे में आप

हालांकि दिल्ली के सीएम और पंजाब के अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने भगवंत मान को घेरा है. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि पंजाब की सरकार को अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बैठकर चला रहे हैं.

सीएम भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग का बचाव किया है. भगवंत मान का कहना है कि उन्होंने ही अधिकारियों को अरविंद केजरीवाल के पास भेजा था. भगवंत मान ने आगे भी अधिकारियों को दिल्ली भेजते रहने का दावा किया.

Punjab Politics: सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget