एक्सप्लोरर

Punjab: खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार ने कसी कमर, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

Punjab News: मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति के बीच फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने 24×7 हेल्पलाइन शुरू की और समन्वय व निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया.

Punjab News: मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है.

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से 24×7 हेल्पलाइन पहले ही स्थापित कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाया गया है.

 नोडल अधिकारी को दिए गए विशेष निर्देश 

नोडल अधिकारी को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल ऑफेयर्स के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. नोडल अधिकारी मध्य पूर्व एशिया और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर लगातार नजर रखेंगे.

इसी प्रकार हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली सभी कॉलों का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. जहां भी किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य विभाग अथवा प्राधिकरण के समक्ष उठाने की आवश्यकता होगी, नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.

पंजाब सरकार ने हर मुमकिन मदद का दिया भरोसा 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों से जुड़ी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इस गंभीर और अप्रत्याशित संकट के समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पंजाब और चंडीगढ़ में 15 तारीख तक मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानें ताजा अपडेट
पंजाब और चंडीगढ़ में 15 तारीख तक मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानें ताजा अपडेट
Haibowal Case: कलियुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते! 2 साल से शोषण झेल रही थी युवती, अब दर्ज कराई शिकायत
कलियुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते! 2 साल से शोषण झेल रही थी युवती, अब दर्ज कराई शिकायत
Punjab: जिम कोच ने मालिक को लगाया लाखों का चूना, पैसे वापस मांगने पर देने लगा धमकी
Punjab: जिम कोच ने मालिक को लगाया लाखों का चूना, पैसे वापस मांगने पर देने लगा धमकी
लुधियाना: 'माफ़ करना पापा, मेरे लिए मौत ही एक रास्ता है', पंखे से लटककर युवक ने किया सुसाइड, क्या थी वजह?
लुधियाना: 'माफ़ करना पापा, मेरे लिए मौत ही एक रास्ता है', पंखे से लटककर युवक ने किया सुसाइड, क्या थी वजह?
Advertisement

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में किस जगह होगी US-ईरान वार्ता? तय हो गया वेन्यू, इमरजेंसी की हालत में किया ये इंतजाम
पाकिस्तान में किस जगह होगी US-ईरान वार्ता? तय हो गया वेन्यू, इमरजेंसी की हालत में किया ये इंतजाम
मथुरा: वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, हादसे में 10 की मौत और कई लापता, रेस्क्यू जारी
मथुरा: वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, हादसे में 10 की मौत और कई लापता, रेस्क्यू जारी
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Embed widget