एक्सप्लोरर

Punjab: संगरूर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 8, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

Punjab Sangrur Poisonous Liquor Case: पंजाब के संगरूर में जहीरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 8 हो गई है. जहरीली शराब से 17 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें से आठ की मौत हो गई है.

Punjab News: पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. इसमें से 6 लोग दिरबा इलाके के गुर्जन गांव के रहने वाले थे. वहीं गांव ढंडोली के भी दो लोगों की मौत हुई है. गांव ढंडोली के रहने वाले दो लोगों को हालत बिगड़ने के बाद बुधवार शाम को संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया था. वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

संगरूर जिले के गुर्जन गांव और गांव ढंडोली से जहरीली शराब के शिकार 17 लोग सामने आए है, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है. बाकी का इलाज संगरूर अस्पताल में चल रहा है. मामले को लेकर पुलिस दावा कर रही है कि अब तक सभी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले को लेकर दोपहर 12.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

आरोपियों पर हत्या और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित की है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हताहत हुए लोगों ने कथित तौर पर सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह से शराब खरीदी थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में पकड़े गए लोगों की पहचान सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह तथा गुरलाल सिंह के तौर पर की गई है.

पिछले साल 3 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी पंजाब में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. संगरूर जिले के सुनाम के गांव नमोल में नकली शराब पीने से 3 मजदूरों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता के आरोप पर एक्शन मोड में मान सरकार, IAS अजॉय शर्मा को भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget