एक्सप्लोरर

Jalandhar West Bypoll: अकाली दल का बड़ा फैसला, अपने कैंडिडेट की बजाय BSP को देगी समर्थन

Bypoll For Jalandhar West Assembly: पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास अब 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं है.

Jalandhar West Assembly Bypoll: अकाली दल जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में आधिकारिक तौर पर उतारे गए उम्मीदवार की बजाय BSP उम्मीदवार का समर्थन करेगा. बताया जा रहा है कि उस उम्मीदवार को एक पैनल की ओर से चुना गया था, जिसके दो सदस्यों ने अब पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत कर दी है. शिरोमणि अकाली दल अब अपने उम्मीदवार को बदलने में असमर्थ है क्योंकि इसके लिए आखिरी दिन पहले ही बीत चुका है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार (27 जून) को मीडिया से बातचीत में कहा कि शिरोमणि अकाली दल के पास अब 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं है.

SAD पैनल ने चुना था उम्मीदवार

शिरोमणि अकाली दल की जालंधर जिला इकाई के प्रमुख ने बुधवार को घोषणा की कि पार्टी ने जालंधर पश्चिम से अपनी उम्मीदवार सुरजीत कौर से समर्थन वापस ले लिया है. कौर दो बार की नगर निगम पार्षद हैं. उन्हें इस सीट के लिए SAD पैनल द्वारा चुना गया था, जिसमें बीबी जागीर कौर, गुरपरताप सिंह वडाला, विधायक सुखविंदर सुखी और मोहिंदर सिंह कापी शामिल थे. हालांकि, जागीर कौर और वडाला अब उन बागी पार्टी नेताओं में से हैं जिन्होंने बादल के खिलाफ विद्रोह किया और मांग की कि उन्हें पार्टी प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए.

दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार बिंदर कुमार का समर्थन करने के लिए कहा है. वरिष्ठ अकाली नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने सुरजीत कौर से उपचुनाव नहीं लड़ने का अनुरोध किया है. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जुलाई थी. सुरजीत कौर को पहले ही SAD चुनाव चिह्न आवंटित किया जा चुका है और वह उन 15 उम्मीदवारों में शामिल थीं, जो उपचुनाव के लिए मैदान में बचे थे. 

अकाली दल की जालंधर जिला इकाई के प्रमुख (शहरी) कुलवंत सिंह ने कहा था कि सुरजीत कौर से समर्थन वापस लेने का फैसला पार्टी प्रमुख बादल से सलाह के बाद लिया गया. आम आदमी पार्टी से शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद ये इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. अब शीतल अंगुराल बीजेपी से उम्मीदवार हैं. 

ये भी पढ़ें:

स्पीकर ओम बिरला ने दीपेंद्र हुड्डा को फटकारा तो BJP ने शेयर किया वीडियो, कांग्रेस बोली- 'आधी अधूरी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget