एक्सप्लोरर

Rohtak News: सीएम खट्टर ने बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से दिए 2500 रुपये, अधिकारियों को दिया पेंशन बहाली का निर्देश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जन संवाद कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से 2,500 रुपये दिए. वहीं उन्होंने अधिकारियों को बुजुर्ग महिला की विधवा पेंशन तुरंत बहाल करने का निर्देश दिया.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने गुरुवार को रोहतक (Rohtak) में एक जन संवाद कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से 2,500 रुपये दिए. वहीं उन्होंने अधिकारियों को बुजुर्ग महिला की विधवा पेंशन तुरंत बहाल करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन भी बुजुर्गों की पेंशन परिवार पहचान पत्र (PPP) की वेरिफिकेशन की वजह से कटी है, उस पेंशन को तत्काल ठीक करके बहाल किया जाए.

मुख्यमंत्री ने किया जन संवाद कार्यक्रम
दरअसल रोहतक में मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में आम जन की समस्याएं सुनी. इस दौरान बुजुर्गों की पेंशन कटने से जुड़ा मामला सामने आया. एक बुजुर्ग महिला की विधवा पेंशन कट जाने की समस्या मुख्यमंत्री ने सुनी. उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से इसका कारण जाना और फिर पेंशन बहाली के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने महिला से बातचीत की और अपनी जेब से 2500 रुपये भी पेंशन के दिए.

70 लाभार्थियों की पेंशन बहाल
वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहतक में 160 लोगों की पेंशन रोक दी गई थी लेकिन बाद में 70 लाभार्थियों की पेंशन बहाल कर दी गई. खट्टर ने आगे कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और ऐसे सभी लाभार्थियों की पेंशन तुरंत बहाल कर दी जाएगी और पिछले बकाया भुगतानों की मंजूरी सुनिश्चित कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आगे कहा कि आज परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है. 

ये भी पढ़ेंः  

Haryana News: हिसार में खुला लंपी स्किन डिजीज की जांच के लिए लैब, इस दिन से शुरू होगी जांच

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला के पिता को ई-मेल पर धमकाने वाला गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget