एक्सप्लोरर

Ram Rahim News: पैरोल के लिए राम रहीम की याचिका, HC ने हरियाणा सरकार से पूछ दिया ये सवाल

Ram Rahim Parole: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से एक हलफनामा दाखिल करने को कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए कितने पैरोल खारिज कर दिए गए हैं.

Punjab & Haryana HC on Ram Rahim Parole: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम की पैरोल याचिका को लेकर हरियाणा सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है. हाईकोर्ट ने सोमवार (20 मई) को राज्य सरकार से एक हलफनामा दाखिल करने को कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए कितने पैरोल खारिज कर दिए गए हैं क्योंकि इसे चुनौती देने वाली याचिकाओं की अदालत में भरमार हो गई है.

यह घटनाक्रम बाबा गुरमीत राम रहीम की ओर से उस आदेश को रद्द करने के लिए दायर एक आवेदन पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें हाई कोर्ट  ने उसे 10 मार्च (जिस दिन उनकी वर्तमान पैरोल समाप्त हो रही थी) को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था और हरियाणा सरकार से अदालत की अनुमति के बिना उनकी पैरोल पर विचार नहीं करने को कहा था.

हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से हलफनामा मांगा

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टिंग चीफ जस्टिस जी.एस. संधावालिया और जस्टिस लापीता बनर्जी ने याचिकाकर्ता और राज्य अधिकारियों को एक जनहित याचिका में दायर उपरोक्त आवेदन पर नोटिस जारी किया. राम रहीम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन मित्तल ने कहा कि यह आदेश उनके अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है क्योंकि वह हरियाणा अच्छे आचरण कैदी (अस्थायी रिहाई) अधिनियम, 2022 के अनुसार इस वर्ष 20 और दिनों की पैरोल और 21 दिनों की छुट्टी के लिए पात्र हैं. अन्य समान रूप से जेल में रखे गए दोषियों को भी ये दिया गया है.

उन्होंने आगे दलील दी कि इसी आदेश में कोर्ट ने हरियाणा सरकार से हलफनामा मांगा है कि राम रहीम के समान आपराधिक पृष्ठभूमि वाले और तीन मामलों में सजा काट चुके कितने लोगों को पैरोल का लाभ दिया गया है. मित्तल ने कहा, "यह राज्य की ओर से दायर किया गया है, इसलिए, आदेश को संशोधित किया जाना चाहिए और राज्य को उनके आवेदन (पैरोल के लिए) पर विचार करने की अनुमति दी जानी चाहिए."

ये भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election 2024: 'पंजाब में 15 से 20 सालों में नहीं मिलेंगे पंजाबी', सुखपाल सिंह खेहरा का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget