एक्सप्लोरर

Dera Sacha Sauda: 6 साल में पहली बार जेल से बाहर बर्थडे मना रहा राम रहीम, विवादों से बचने के लिए अपनाया यह तरीका

उम्रकैद की सजा के दौरान 6 साल में पहली बार राम रहीम जेल से बाहर अपना जन्मदिन मना रहा है. आज अपने 56वें जन्मदिन पर राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में राम रहीम प्रवचन करने वाला है.

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सजा के दौरान छह साल में पहेली बार जेल से बाहर अपना जन्मदिन मनाएगा. राम रहीम का आज 56वां जन्मदिन है. 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को साध्वी यौन शोषण केस में सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में बंद रखा गया. इसके बाद राम रहीम को पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई. फिलहाल राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है. 

20 अगस्त को राम रहीम की पैरोल खत्म होने वाली है. 25 अगस्त 2023 को राम रहीम को सजा काटते हुए 6 साल हो जाएंगे. 

जन्मदिन पर प्रवचन करेगा राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा सिरसा में राम रहीम के पैरोल के दौरान आने की मनाही है. इस वजह से उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में राम रहीम प्रवचन करने वाला है. वहीं सिरसा डेरे में कई तरह के कार्यक्रम रखे गए है. शाम 5 बजे से रात तक यहां कार्यक्रम चलने वाला है. जिसको देखते हुए सिरसा डेरे में खास व्यवस्था की गई है. जूम के माध्यम से राम रहीम सत्संग करने वाला है. हरियाणा के डेरा प्रेमियों को सिरसा बुलाया गया है. वहीं राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, कोटा डेरों में राम रहीम के प्रवचन का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. 

विवादों से बचने के लिए अपनाया यह तरीका
पिछले बार जब राम रहीम पैरोल पर आए तो उस दौरान उनके वीडियो की वजह से विवाद खड़ा हो गया था. जिसको देखते हुए इस बार राम रहीम ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है. ताकि किसी तरह का कोई विवाद ना हो, बरनावा आश्रम से सीधे जूम के माध्यम से अन्य डेरों में लाइव प्रसारण किया जाएगा. पिछली पैरोल के दौरान राम रहीम जब आर्गेनिक सब्जी के बारे में बता रहा था तो उसने तिरंगे के कलर वाली बोतल को नीचे फेंक दिया था, जिसपर विवाद खड़ा हुआ था. इसके अलावा डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर तलवार से केक काटने से भी विवाद खड़ा हुआ था. 

यह भी पढ़ें: Haryana weather Today: मानसून पर लगा ब्रेक, जुलाई में झमाझम तो अगस्त में बारिश को तरसे किसान, 20 से फिर बारिश की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget