एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हरियाणा से प्रत्याशी किया घोषित, इनका नाम शामिल

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें  हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया.

Haryana BJP Rajya Sabha Candidate: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया. हरियाणा की पांच राज्यसभा सीटों में से एक मौजूदा बीजेपी सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी वत्स का छह साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 2 अप्रैल को खाली हो जाएगी. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वत्स 3 अप्रैल, 2018 को उच्च सदन के लिए चुने गए थे.

राज्यसभा चुनाव के गणितीय सूत्र के अनुसार, हरियाणा से एक राज्यसभा सीट के लिए एक उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 46 वोटों की आवश्यकता होगी. सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 41 विधायक हैं और उसे छह निर्दलीय, एक हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक और 2019 के चुनाव के बाद सहयोगी, दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के 10 विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

बीजेपी के पास हैं पर्याप्त विधायक
बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास जो संख्या है, वह यह सुनिश्चित करेगी कि यदि मतदान होता है तो पार्टी का उम्मीदवार भारी जीत हासिल करेगा. इस प्रकार, यह संभावना है कि बीजेपी उम्मीदवार उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी को उच्च सदन की सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे.

विधानसभा चुनाव हार के बाद भी बने चेयरमैन
2019 में हुए विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सुभाष बराला को सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमैन बना दिया था. इससे पहले सुभाष बराला हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. माना जाता है कि सुभाष बराला सीएम मनोहर लाल के काफी करीब हैं. इसी वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा खुद सुभाष बराला के लिए चर्चा की थी.

ये भी पढ़ें: Punjab News: अकाली दल और NDA में गठबंधन की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान, बोले- अभी हमारा अलायंस केवल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget