एक्सप्लोरर

Punjab: कौन था पंजाब का वांटेड अपराधी सुक्खा दुनिके? कनाडा में हुई हत्या, कभी की थी चपरासी की नौकरी

Sukha Duneke Murder: गैंगस्टर सुक्खा दुनिके के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. वह कनाडा में रहकर पंजाब फोनकर पैसे की उगाही करता था, उसके खिलाफ लुकआउट भी जारी किया गया था.

Sukha Duneke Murder in Canada: पंजाब (Punjab) के सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके (Sukha Duneke) की अज्ञात लोगों ने कनाडा (Canada) के विनिपेग शहर में हत्या कर दी. इसे गैंगवार में हुई हत्या मानी जा रही है. इस गैंगस्टर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती सहित कम से कम 18 मामले दर्ज थे. कभी दुनिके पंजाब के मोगा में चपरासी की नौकरी करता था लेकिन अपने नशे की आदतों के कारण अपराध की दुनिया का हिस्सा बन गया. 

दुनिके पंजाब के मोगा जिले के दुनिके कलां गांव का रहने वाला था और वह दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था. दुनिके दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कनाडा में गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श दल्ला, गैंगस्टर लकी पटिआल, मलेशिया के गैंगस्टर जैकपाल सिंह उर्फ लाली और अन्य अपराधियों का करीबी था. सूत्रों ने बताया कि खुंखार गैंगस्टर दुनिके विदेशी धरती से अपना गिरोह चला रहा था.

वह उगाही का रैकेट चलाने,स्थानीय सहयोगियों की मदद से पंजाब और आस-पास के इलाकों में विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या कराने और विदेशों में बसे सहयोगियों के नेटवर्क के प्रबंधन में भी शामिल था. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पंजाब और आसपास के इलाकों में दुनिके की ओर से वसूली के लिए फोन करने की घटनाएं बढ़ी थीं.

कभी पिता की जगह की थी चपरासी की नौकरी
जनवरी में दुनिके के दो सहयोगियों- कुलविंदर सिंह उर्फ किंडा और परमजीत सिंह पम्मा को काउंटर-इंटेलिजेंस विंग (बठिंडा) ने गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए थे.ये दोनों लोग दुनिके के उगाही रैकेट का हिस्सा थे.  दुनिके के पिता की 1990 में मौत हो गई थी और उसे अनुकंपा के आधार पर मोगा के उपायुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी मिल गई थी. उन्होंने बताया कि दुनिके ने आठ वर्ष तक नौकरी की थी और इस दौरान वह नशे का आदी हो गया था.

2022 में जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
दुनिके के खिलाफ 2022 में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबियां की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था. उस पर हत्या के लिए शूटर का इंतजाम करने का आरोप था. जनवरी 2022 में बंबीहा गिरोह के शूटरों द्वारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह के दो सदस्यों - मनप्रीत सिंह और विक्की सिंह - की हत्या के मामले में भी दुनिके का नाम सामने आया था.

ये भी पढ़ें- Haryana Politics: 2024 के चुनावों से पहले जेजेपी को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget