एक्सप्लोरर

'अंतिम अरदास' में भावुक हुए Sidhu Moose Wala के पिता, बेटे के चुनाव लड़ने की इच्छा बताते हुए कही यह बड़ी बात

Punjab News: उन्होंने जनता से अपील की कि वे राजा वड़िंग को कुछ न कहें, उन्होंने सिद्धू को चुनाव में नहीं ढकेला था. चुनाव लड़ने का सिद्धू का अपना मन था.

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आत्मा की शांति के लिए आज अंतिम अरदास हुई. इस मौके पर सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. अंतिम अरदास पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और सिद्धू की मां चरण कौर भावुक हो गए. सिद्धू के पिता ने कहा कि जब तक सिद्धू के कातिलों को सजा नहीं मिल जाती वह चैन से नहीं बैठेंगे.

सिद्धू को 10-15 सालों तक जिंदा रखना चाहता हूं

 उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिद्धू मूसेवाला को उसके गानों के जरिए, उसकी यादों के जरिए 10-15 साल तक जिंदा रखना चाहता हूं.'  उन्होंने कहा कि कई बार जब किसी विवाद में उसका नाम आता था तो कहता था कि मैने कुछ किया नहीं फिर भी मेरा नाम क्यो आ जाता है. एक बार विवाद में नाम आने के बाद रोया बी था, मैंने उसको बस इतना कहा था कि जब तुमने कुछ गलत नहीं किया है तो परेशान क्यों होते हो.

कातिलों को सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगा

मूसेवाला के पिता ने कहा कि वो चाहता तो निजी सुरक्षा ले सकता था, लेकिन उसे कभी किसी से खतरा ही नहीं लगा था. बलकौर सिंह ने कहा कि जब तक वह सिद्धू के कातियों को सजा नहीं दिला देते, चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि मैं सरकार को जांच के लिए पूरा समय दूंगा.

सिद्धू जो बना अपने दम पर बना

सिद्धू की कामयाबी को लेकर उन्होंने कहा कि वह जो बना अपने दम पर बना. बलकौर सिंह ने कहा कि हमारे आर्थिक हालात ठीक नहीं थे. मैं उसे जेब खर्च भी नहीं के पाता था. उसने अपनी मेहनत से 12वीं की. उसने कभी मुझे पैसों के लिए तंग नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी, तो वह अपना गाना बेचकर पैसे जुटाता था. बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी उसने कभी अपनी जेब में पर्स नहीं रखा. उसे पैसों की जरूरत होती थी तो मुझसे ही मांगता था. वह जब भी घर से निकलता था तो हमेशा पैर छूकर निकलता था. वह हमेशा अपनी मां के गले लगकर घर से बाहर जाता था.

चुनाव लड़ने का फैसला सिद्धू का था
बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू खुद चुनाव लड़ना चाहता था, उसका अपना मन था. राजा वड़िंग ने उसे चुनाव में नही ढकेला, कृपया उन्हें या किसी और को इसका दोष न दें. उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने दो साल तक हमारी मदद की, इसलिए उन्हें कुछ न कहें.

पुलिस कर रही कातिलों की तलाश

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.  उनकी हत्या में गैगस्टर कुलदीप बिश्नोई के गैंग का नाम सामने आ रहा है. पुलिस मूसेवाला के सभी कातिलों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब पुलिस की जांच में मूसेवाला मर्डर में आया सोनीपत के मनजीत ऊर्फ भोला का नाम

Punjab Weather Forecast: पंजाब में तपती गर्मी अभी और करेगी परेशान, जानें- मौसम पर क्या है ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget